कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में ऋषभ पंत का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद, दूसरी पारी की शुरुआत में पंत ने काफी संयम दिखाया।
21 गेंद तक नहीं खुला खाता पंत ने दूसरी पारी में बेहद संभलकर शुरुआत की। स्थिति यह रही कि उन्होंने शुरुआती 21 गेंदों का सामना किया, लेकिन एक भी रन नहीं बना सके। क्रीज पर टिकने की उनकी यह कोशिश दर्शकों को हैरान कर रही थी।
छक्के के साथ किया धमाका 22वीं गेंद पर पंत ने अपना आक्रामक रूप दिखाया। उन्होंने एक शानदार शॉट खेला जो सीधे स्टेडियम के बाहर जा गिरा। यह शॉट इतना दमदार था कि गेंद काफी देर तक ढूंढे जाने के बाद भी नहीं मिली। आखिर में अंपायरों को दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी, तब जाकर खेल आगे बढ़ा।
शुभमन गिल की मैदान पर वापसी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी इस मैच में अपनी फिटनेस साबित की। नेट सेशन में चोटिल होने के कारण वह पहले दो दिन बाहर थे, लेकिन दूसरी पारी में उतरकर उन्होंने 54 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 1 चौका जड़ा।
जीत के लिए मिला 207 रनों का लक्ष्य श्रीलंका इलेवन ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 200 रन पर घोषित की। इस तरह भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य है। भारत की ओर से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले देवदत्त पडिकल ने अपनी शानदार नाबाद 142 रनों की पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।
Test lo T20
— Arjun Royal 🇮🇳 🚩 🦂 (@sainik_10) August 9, 2026
T20 lo test
Nuvvento nee idaanaalu ento @RishabhPant17 pic.twitter.com/wtJK3DmsTs
छात्रों की बड़ी जीत: हेमंत सरकार ने रद्द की 3 परीक्षाएं, TDPL की जांच अब ED करेगी
बिहार: खुद को NSA अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला ठग
भाई शांत हो जाओ , यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने लगाई फुल स्टॉप
सीओई सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं: चोटिल खिलाड़ियों पर वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया प्लान, इन रास्तों से अब गुजरेंगे भारी वाहन
हिम्मत है तो रांची आएं: JPSC-JSSC विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा की राहुल गांधी को खुली चुनौती
मथुरा में कारसेवा का शंखनाद: मंदिर निर्माण के संकल्प के बीच आश्रम से रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ गुलाबी पत्थर
वार्म-अप मैच में फिसड्डी साबित हुए टीम इंडिया के ये 3 गेंदबाज, विकेट के लिए तरसे और लुटाए खूब रन
क्या जिंदा हैं मुजतबा खामेनेई? मौत की अफवाहों के बीच 12 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
रियो डी जेनेरियो: घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत 4 की मौत