कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड पर खेले गए तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाकर जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका इलेवन ने 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित की। मेजबान टीम के लिए रविंदु रसंथा (71) और निशांत मदुष्का (66) ने अर्धशतक जड़े। भारत की ओर से जडेजा, कुलदीप और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 357 रन बनाकर घोषित की। देवदत्त पडिक्कल ने 142 रनों की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि रविंद्र जडेजा ने 63 रनों का योगदान दिया।
श्रीलंका इलेवन ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 200 रन बनाए, जिसमें निशान मदुष्का ने 63 रन बनाए। इस बार भी भारतीय गेंदबाजी में गुरनूर बरार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके। भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (61) और कप्तान शुभमन गिल (44) ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। मैच का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया जब मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए। सिराज ने मात्र 15 गेंदों पर 32 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के जड़कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।
इस जीत ने भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। हालांकि, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का खराब फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है, जबकि पडिक्कल और जायसवाल की लय में वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
🚨FEW POSITIVES FOR TEAM INDIA S 🚨
— MANOJ. (@Manoj_149) August 9, 2026
- Devdutt Padikkal was outstanding hundred & looking very good touch
- Kl Rahul & Shubman Gill played brilliant 40 plus
- Yashasvi Jaiswal smashed fifty in 2nd innings
- Big concern for Rishabh Pant & Dhruv Jurel, Both are didn t looking… pic.twitter.com/G3GPtfRu1C
खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता : ममता बनर्जी के काफिले पर जानलेवा हमला, बंगाल में मचा हड़कंप
लॉर्ड रवि और गॉड रवि बने रवि किशन: सोशल मीडिया के वायरल मीम्स पर एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में कांवड़ यात्रा अलर्ट: 11 अगस्त तक इन रास्तों से बचें, ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी
शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? : एथेनॉल विरोधियों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा
दिल्ली मेट्रो में गंदी नीयत का पर्दाफाश: चुपके से वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया अधेड़
भाई शांत हो जाओ , यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने लगाई फुल स्टॉप
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का ऐलान: प्रशासन सख्त, ‘नई परंपरा’ पर रोक
कोसोवो संसद में हंगामा: भाषण दे रहे प्रधानमंत्री पर विपक्षी सांसद ने फेंके अंडे
ममता पर अब फूल नहीं, कीचड़ ही उछाला जाएगा : बीजेपी विधायक के बयान से बंगाल में बवाल
मल्लिका शेरावत के साथ सूट-बूट में दिखे तेज प्रताप, बोले- एशिया देखेगा कुछ बहुत बड़ा