पुणे के बारामती हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एक निजी विमानन कंपनी का प्रशिक्षण विमान (ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट) टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया। हालांकि, इस घटना में विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, लेकिन इसने एक बार फिर इस एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे हुआ हादसा? पुणे रूरल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदीप सिंह गिल के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:35 बजे हुई। प्रशिक्षण विमान (VT-SEX) अभ्यास उड़ान पर था। कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंद्रे विमान में सवार थे।
पहला टेक-ऑफ प्रयास विफल होने के बाद जब दोबारा कोशिश की गई, तो पायलट विमान पर नियंत्रण खो बैठे। विमान रनवे की तय सीमा को पार कर गया और बगल की पक्की सतह पर जाकर रुका। गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई।
अतीत का खौफनाक मंशा बारामती एयरपोर्ट का इतिहास हादसों से भरा रहा है। सबसे दुखद घटना इसी साल 28 जनवरी को हुई थी, जब एक लीयरजेट 45 विमान क्रैश हो गया था। उस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, सहायक और दोनों पायलटों की मौत हो गई थी।
जांच एजेंसी (AAIB) की रिपोर्ट में रनवे पर कम दृश्यता, धुंधले निशान और ढीली बजरी को हादसे का मुख्य कारण बताया गया था। इसके अलावा, इसी साल मई में भी एक प्रशिक्षण विमान बिजली के खंभे से टकराकर क्रैश हुआ था।
अब क्या कदम उठा रहा है प्रशासन? लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और AAIB के दबाव में प्रशासन अब हरकत में आया है। बारामती हवाई अड्डे के नवीनीकरण के लिए एक नया मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
योजना के तहत हवाई अड्डे पर स्वतंत्र एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर का निर्माण, रनवे का विस्तार और नाइट लैंडिंग सिस्टम (ILS) को इंस्टॉल करने का काम प्राथमिकता पर रखा गया है। साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए एक समर्पित अग्निशमन केंद्र और सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी।
बढ़ते जा रहे हैं सवाल हालांकि, प्रशासन कागजों पर बड़े बदलावों के दावे कर रहा है, लेकिन बार-बार एक ही रनवे पर हो रहे हादसे यह साबित कर रहे हैं कि सुरक्षा मानकों में अभी भी बड़ी खामियां हैं। जानकारों का कहना है कि जब तक तकनीकी खामियों को पूरी तरह दूर नहीं किया जाता, तब तक बारामती में प्रशिक्षण उड़ानों का संचालन करना खतरे से खाली नहीं है।
*#WATCH | Baramati | Pune Rural SP Sandeep Singh Gill says, An aircraft VT-SEX was involved in a runway excursion incident at Baramati Airfield during a training exercise, with Capt Chirag Shashikant Doifode and Cadet Abhijeet Jundre on board. No injuries have been reported. … https://t.co/pPlOMKb4dF pic.twitter.com/htCZvc0u8s
— ANI (@ANI) August 9, 2026
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
दिल्ली में आज फिर होगी हल्की बारिश, अगस्त की सामान्य वर्षा का कोटा हुआ पूरा
छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश : 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त तक सचेत रहने की चेतावनी
डक का दर्द भूला, यशस्वी की तूफानी वापसी: श्रीलंका-11 के खिलाफ जड़ा विस्फोटक अर्धशतक
रोहित-विराट के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी: वनडे क्रिकेट में जल्द होगी ट्राई-सीरीज की धमाकेदार वापसी!
नौकरी छोड़ने का बना लिया है मन, तो नोटिस पीरियड में छुट्टी के ये नियम जरूर जान लें!
जालंधर में खौफनाक मंजर: हथियारबंद बदमाशों से जान बचाकर भागी मां, पुलिस थाने से 600 मीटर दूर हुई वारदात
टॉक्सिक के ट्रेलर ने मचाया तहलका: यश के खूंखार अवतार ने फैंस को बनाया दीवाना
क्या अधर में लटकी भारत-बांग्लादेश सीरीज? शेख हसीना के बयानों से बढ़ी कूटनीतिक तल्खी
वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार: जंगल सफारी के बाद अब दलीप ट्रॉफी में कप्तानी की तैयारी