वर्धा: युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने में जुटे हैं। क्रिकेट के मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व में प्रकृति के बीच कुछ समय बिताया। उनकी यह जंगल सफारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
बाघ से मामूली अंतर से चूके वैभव वर्धा जिले के बोर टाइगर रिजर्व (रहटी गेट) में वैभव ने करीब 4 घंटे जंगल की खाक छानी। इस रोमांचक सफर में उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा और फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद थे। सफारी के दौरान उन्होंने तेंदुआ, भालू, सांभर और चीतल जैसे वन्यजीवों को करीब से देखा, लेकिन उनकी नजरें जंगल के राजा बाघ पर टिकी थीं। सूत्रों के मुताबिक, वे बेहद मामूली अंतर से बाघ को देखने से चूक गए।
मैदान पर लाल गेंद से कड़ा अभ्यास जंगल की शांति के बाद अब वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट की पिच पर है। वे महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स एकेडमी में पसीना बहा रहे हैं। विक्रम राठौड़ की देखरेख में 10 दिन का विशेष प्री-सीजन कैंप चल रहा है, जहां वैभव लाल गेंद (Red Ball) के खिलाफ अपनी तकनीक को धार दे रहे हैं।
दलीप ट्रॉफी में नई जिम्मेदारी टी20 और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर वैभव अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट की चुनौतियों के लिए खुद को ढाल रहे हैं। आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 में वे पहली बार ईस्ट जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
सफलता पर टिकी निगाहें इतनी कम उम्र में उप-कप्तानी मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। अब वैभव का लक्ष्य जंगल के उस बाघ की तरह ही मैदान पर अपने खेल से शिकार करना है। दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन यह तय करेगा कि वे भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे बनने की कितनी करीब हैं।
Vardha district Maharastra
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) August 8, 2026
स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र वर्धा जिले के मशहूर बोर टाइगर रिज़र्व (रहटी गेट) में अपनी टीम के साथियों के साथ जंगल सफारी का मज़ा लिया।
सफारी के दौरान तेंदुए, भालू और दूसरे जंगली जानवर देखे गए, लेकिन वैभव का बाघ देखने की ज़िद और जंगल के… pic.twitter.com/Bm0FmtaskN
संयुक्त राष्ट्र में भारत की मोर डिप्लोमेसी : 45 साल बाद फिर जिनेवा पहुंचा भारत का राष्ट्रीय पक्षी
सीएम योगी का युवाओं की शादी पर विवादास्पद बयान, अखिलेश ने पूछा- आत्मकथा सुना रहे हैं?
ड्रेसिंग रूम का कॉमेडी शो : जडेजा की मिमिक्री देख हंसी नहीं रोक पाए गंभीर, वीडियो वायरल
प्रयागराज में दहाड़े राहुल गांधी: सिस्टम के चक्रव्यूह और रोजगार के संकट पर सरकार को घेरा
मोदी की तेरहवीं मनाने वाली नीशू आजाद का नया वीडियो वायरल, मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
चोट के बावजूद शुभमन गिल का कोचिंग अवतार , टीम इंडिया के लिए निभा रहे हैं नई जिम्मेदारी
2 अप्रैल 2011 की वह जादुई रात: धोनी का वो छक्का, जो सुनील गावस्कर अपनी आखिरी सांस तक देखना चाहते हैं
कोसोवो संसद में हंगामा: भाषण दे रहे प्रधानमंत्री पर विपक्षी सांसद ने फेंके अंडे
नोएडा: करोड़ों के फ्लैट में भरभराकर गिरी छत, बाल-बाल बची जान; निर्माण क्वालिटी पर उठे सवाल
गुरनूर बराड़ की तूफानी बल्लेबाजी से गूंजा कोलंबो, आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के; गंभीर हुए मुरीद