प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेरहवीं का वीडियो बनाकर चर्चा में आईं नीशू आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने वीडियो पर मिल रही गालियों और धमकियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गरजती नजर आ रही हैं।
क्या तुम्हारा धर्म यही सिखाता है? नीशू ने अपने वीडियो में उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो उनके कमेंट सेक्शन में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, शायद इन लोगों ने मुझे फॉलो ही इसलिए कर रखा है ताकि मेरी हर नई वीडियो पर आकर मुझे मां-बहन की गालियां दे सकें। क्या तुम्हारा धर्म यही सिखाता है कि अगर विचार न मिलें तो तुम गालियों पर उतर आओगे?
रेप थ्रेट्स और जान से मारने की धमकियां नीशू का आरोप है कि उन्हें निजी संदेशों (DM) में रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि 14 साल की एक बच्ची को भी बेहद गंदे शब्दों में निशाना बना रहे हैं। नीशू ने गुस्से में कहा, क्या आपके घरों में मां-बहनें या बच्चियां नहीं हैं? छः है तुम लोगों के ऐसे व्यवहार पर!
डबल स्टैंडर्ड्स पर सवाल वीडियो में नीशू ने प्रधानमंत्री को गाली देने वाली एक अन्य लड़की के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई एक लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाता है या उसे धमकियां देता है, तब यह अंधभक्त समाज तालियां बजाता है। उन्होंने पूछा कि जो लोग खुद प्रधानमंत्री के समर्थकों द्वारा गाली-गलौज करने पर गर्व करते हैं, वे दूसरों के प्रति इतने असहिष्णु क्यों हैं।
विवादों का पुराना नाता नीशू आजाद, जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम की तेरहवीं का वीडियो बनाकर विवादों में आई थीं, लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, खबर है कि नीशू ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी निष्क्रिय (deactivate) कर दिया है, हालांकि इसके पीछे के ठोस कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर ध्रुवीकरण देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ लोग नीशू के समर्थन में खड़े हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स उनके शब्दों और लहजे की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
🚨 Modi Ji, whether action is taken against anyone else or not, action must definitely be taken in this case!
— Ajay (@Ajaykumaarji) August 4, 2026
Neeshu, who mocked Prime Minister Narendra Modi Ji and used insulting language against him, is now playing the victim card by claiming that she is just 14 years old.… pic.twitter.com/cC9pWQ9s4d
MCD में 187 युवाओं को नियुक्ति, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल
जंगल में बाघ की तलाश, पर हाथ लगे तेंदुआ और भालू; क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की सफारी का वीडियो वायरल
गंभीर को हंसी से लोट-पोट करने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, क्या आपने देखा?
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान: जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
असम बाढ़: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा
जयमाला के बीच स्टेज पर पहुंचा युवक, दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर; मची अफरा-तफरी
रवींद्र जडेजा का मिमिक्री अवतार: गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
रवींद्र जडेजा की मिमिक्री पर हंसी से लोटपोट हुए गंभीर, वॉर्म-अप मैच का वीडियो वायरल
मल्लिका शेरावत के साथ तेजप्रताप का धमाका , दिल थामकर बैठिए कहकर बढ़ाया सस्पेंस