15 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त: दिल्ली में 8 दिनों में ही बरस गया पूरे महीने का कोटा
News Image

दिल्ली में इस बार मॉनसून अपने प्रचंड रूप में है। राजधानी ने अगस्त के महीने में बारिश का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो बारिश आमतौर पर पूरे 31 दिनों में होती थी, वह इस बार महज 8 दिनों में दर्ज की गई है।

8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगस्त के पहले 8 दिनों में ही दिल्ली में 230.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह आंकड़ा सामान्य औसत से कहीं अधिक है। एक तरफ इस मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है, तो दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

अभी और भिगने के लिए तैयार रहे दिल्ली मौसम विभाग ने दिल्ली के निवासियों के लिए फिलहाल कोई विशेष राहत के संकेत नहीं दिए हैं। राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 अगस्त तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

इसके बाद, 11 से 13 अगस्त के बीच भी दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। यानी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली को छाता साथ लेकर ही निकलना होगा।

क्यों हो रही है इतनी ज्यादा बारिश? IMD के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने लो-प्रेशर एरिया के कारण चक्रवाती हवाओं का दबाव क्षेत्र बना है।

यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं को सीधे दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत की ओर खींच रहा है। इसके साथ ही मॉनसून की मुख्य अक्षीय रेखा का दिल्ली-एनसीआर के पास स्थित होना बारिश को और अधिक प्रभावी बना रहा है।

तापमान में आई बड़ी गिरावट बारिश के इस दौर ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे ला दिया है। अगस्त की शुरुआत में भीषण उमस और गर्मी झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए अब मौसम सुहावना हो गया है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम का वक्त अब काफी सुकूनदेह महसूस हो रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पिता के अंतिम सफर में साथ: रोसारियो पहुंचे भावुक लियोनेल मेसी

Story 1

जंगल सफारी में वैभव सूर्यवंशी का रोमांच: तेंदुए-भालू तो दिखे, पर किंग की तलाश अधूरी!

Story 1

क्या अधर में लटकी भारत-बांग्लादेश सीरीज? शेख हसीना के बयानों से बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

Story 1

फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

बॉक्स ऑफिस का नया सुल्तान , यश की टॉक्सिक के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Story 1

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026: 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, क्या आपको भी मिलेंगे 2500 रुपये?

Story 1

मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, मात्र 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Story 1

BPSC 70वीं मेन्स रिजल्ट पर विवाद: क्या हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ हुआ भेदभाव?

Story 1

आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो : प्रयागराज में राहुल गांधी का युवाओं से सीधा संवाद

Story 1

नौकरी छोड़ने का बना लिया है मन, तो नोटिस पीरियड में छुट्टी के ये नियम जरूर जान लें!