उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद में एक एनआरआई इस्लामी विद्वान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका में रहने वाले मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला उनके द्वारा दिए गए एक पुराने बयान से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर मुफ्ती यासिर नदीम का एक ऑनलाइन कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति उनसे सवाल पूछता है कि एक व्यक्ति मूर्ति पूजा कर रहा है और दूसरा बच्ची के साथ रेप, इनमें से कौन सा अपराध बड़ा है? इस पर मुफ्ती ने जवाब दिया कि मूर्ति पूजा बड़ा अपराध है।
शिकायत और कानूनी कार्रवाई इस बयान के वायरल होने के बाद हरेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि मुफ्ती के इस बयान से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जांच के दायरे में वीडियो हालांकि यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आने के बाद देवबंद पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी।
कौन हैं मुफ्ती यासिर नदीम? मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी मूल रूप से देवबंद के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में अमेरिका के शिकागो में रहते हैं और एक एनआरआई इस्लामी विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने तर्क में बताया था कि इस्लाम में मूर्ति पूजा को सबसे बड़ा पाप क्यों माना गया है, हालांकि उनका यह तुलनात्मक बयान अब कानून के घेरे में आ गया है।
*शिकागो में रहने वाले मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी ने मासूम से दुष्कर्म से बड़ा अपराध मूर्ति पूजा को बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब देवबंद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) August 8, 2026
*नोट- वायरल वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है।* #deoband #saharanpur #Yasirnadeem pic.twitter.com/mw7A0WTt0n
जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए... सीएम योगी के इस बेबाक बयान से गरमाई यूपी की सियासत
पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर: इस्लामाबाद की मस्जिद में संदिग्ध मौत से दहशत
क्या महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच लाएंगे बड़ा बदलाव? आदित्य ठाकरे की रहस्यमयी मुलाकात से मची हलचल
मिशन 2027: यूपी बीजेपी का बड़ा फेरबदल, 6 क्षेत्रीय और 7 मोर्चा प्रभारियों के साथ नई टीम तैयार
एक शक, 17 वार और खामोश हो गई ज़िंदगी; बुढ़ाना में गंडासे से नृशंस हत्या
IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज? वर्कलोड मैनेजमेंट बना बड़ी चुनौती
81 की उम्र में प्यार का जुनून: 24 साल के प्रेमी से मिलने सेनेगल पहुंची फ्रांसीसी महिला, वीडियो वायरल
जब IIT दिल्ली में PM मोदी ने ली चुटकी, बोले- मैं बाबा बागेश्वर नहीं, पर आपके मन में क्या चल रहा है...
क्या 2027 के महासंग्राम में एक्स-फैक्टर बनकर उभरेंगे राघव चड्ढा? पीएम मोदी के साथ मुलाकात के मायने
‘कर्मा’ के 40 साल: विलेन के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अनुपम खेर, एक फैसले ने बदल दी किस्मत