ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर सनसनीखेज दावे सामने आए हैं। इजराइली मीडिया का कहना है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तेहरान की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
इजराइल के ‘चैनल-14’ ने ईरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान के सत्ता गलियारों में मोजतबा खामेनेई की सेहत पर गहन चर्चा चल रही है। वहीं, ‘जेरूसलम पोस्ट’ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि उनकी हालत इतनी गंभीर है कि किसी भी पल उनके निधन की खबर आ सकती है।
मोजतबा खामेनेई ने 28 फरवरी 2026 को अपने पिता की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी। पद संभालने के बाद से उन्होंने आज तक कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया है। वह केवल लिखित संदेशों के जरिए ही देश और अधिकारियों से संवाद करते रहे हैं। सुरक्षा कारणों और चोटों की गंभीरता के चलते वह पूरी तरह से पर्दे के पीछे हैं।
इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती सैन्य हमलों में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कहा जा रहा है कि हमले में उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अपनी लोकेशन गोपनीय रखने के लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों से भी सीधे बात करने के बजाय मध्यस्थों का सहारा ले रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का एक हालिया बयान इन अटकलों को और हवा दे गया। सरकारी टीवी पर उन्होंने स्वीकार किया कि सुप्रीम लीडर से सीधा संपर्क करना बहुत मुश्किल है। राष्ट्रपति के इस कबूलनामे के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वास्तव में देश की बागडोर किसी के हाथों में है या नेतृत्व का संकट गहरा चुका है।
इससे पहले सऊदी अरब के अल-हदथ चैनल ने भी दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई ईरान में मौजूद नहीं हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ईरान का शीर्ष सैन्य नेतृत्व खत्म हो चुका है और मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी तक निष्क्रिय हो चुके हैं।
दूसरी ओर, ईरान का स्वास्थ्य मंत्रालय इन दावों को खारिज कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि मोजतबा को केवल मामूली चोटें आई थीं और वह लगातार देश के रणनीतिक फैसलों की कमान संभाले हुए हैं। रहस्य बरकरार है और मोजतबा की सार्वजनिक गैर-मौजूदगी ने इन सवालों को और अधिक गंभीर बना दिया है।
Iran s supreme leader Mojtaba Khamenei in critical condition; rushed to hospital, claims Israeli media
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/1faZ0RoEYU#Iran #MojtabaKhamenei #Israel pic.twitter.com/5CTcJ3jg59
स्पाइडर-मैन का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा: 8वें दिन पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, तोड़े बड़े रिकॉर्ड्स
मेरी बेटी के साथ हुआ बड़ा धोखा : समधी की करतूत जान कैमरे पर फफक पड़े भाजपा विधायक
रांची में छात्र आंदोलन के बीच आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई, मचा बवाल
रहस्यमयी कुआं: गुजरात में पानी की अचानक हलचल से मचा हड़कंप, आखिर क्या है इसके पीछे का सच?
जब खिलाड़ी कम पड़े तो कुत्तों को बनाया फील्डर: पहाड़ी मैदान पर बच्चों का क्रिकेट वायरल
जब रात के 11 बजते ही थर-थर कांपता था पूरा देश: दूरदर्शन का वह पहला हॉरर शो, जिसकी दहशत आज भी जिंदा है
रांची छात्र आंदोलन: CJP का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मैदान में, क्या जल्द पहुंचेंगे प्रमुख अभिजीत दीपके?
प्रयागराज में राहुल गांधी का बिगुल: सिस्टम बेईमान है, सरकार को झुकाना होगा
4000 करोड़ का दांव: रामायण का ग्लोबल रिकवरी प्लान, हॉलीवुड का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
सरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं: उमर अब्दुल्ला ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन