बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने Gen Z (आज की युवा पीढ़ी) को लेकर एक बड़ा यू-टर्न लिया है। कभी युवाओं को जनरेशन गटर बताने वाली कंगना अब उन्हीं युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बता रही हैं।
युवाओं को बताया सांस्कृतिक राजदूत एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपना विचार बदलते हुए कहा, Gen Z देश की सबसे बड़ी पूंजी है। मुझे बेहद खुशी है कि हमारे युवा लगातार अपनी संस्कृति और पहचान के राजदूत बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी जड़ों से जुड़ रहा है, जो देश के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।
मोहन भागवत के विचारों का समर्थन इस बदलाव के पीछे कंगना ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भागवत जी के ज्ञान और अनुभव से सीखने का मौका मिला है। कंगना के अनुसार, देश के युवाओं का अपनी संस्कृति की ओर लौटना भागवत जी के दूरदर्शी विचारों का ही परिणाम है।
क्या था वो विवादास्पद जनरेशन गटर बयान? कुछ दिन पहले जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों और NEET हंगामे के दौरान कंगना ने युवाओं की भाषा और व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं को जनरेशन गटर कहा था। तब कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि इन लोगों के वीडियो देखकर उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है।
पश्चिमी संस्कृति पर साधा था निशाना अपने पुराने पोस्ट में कंगना ने प्रदर्शनकारियों की तुलना कॉकरोच से करते हुए उन्हें पश्चिमी सोच का गुलाम बताया था। उन्होंने तीखे लहजे में सवाल किया था, आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और पाल कौन रहा है? उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया था, जिसके बाद कंगना का नया रुख काफी हैरान करने वाला माना जा रहा है।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं कंगना? राजनीति के साथ-साथ कंगना फिल्मों में भी सक्रिय हैं। हाल ही में वह मनोज तापड़िया निर्देशित फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आई थीं। यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के जांबाज स्टाफ की सच्ची कहानी पर आधारित है।
#WATCH | Delhi | On RSS chief Mohan Bhagwat s statement on Gen-Z, BJP MP Kangana Ranaut says, ...Mohan Bhagwat ji is highly respected and we have had the opportunity to listen to his wisdom and experiences many times. We are very happy that the youth of this country, who are… pic.twitter.com/MTOHUUEQ7v
— ANI (@ANI) August 7, 2026
प्रयागराज में राहुल गांधी का बिगुल: सिस्टम बेईमान है, सरकार को झुकाना होगा
सरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं: उमर अब्दुल्ला ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन
जब रात के 11 बजते ही थर-थर कांपता था पूरा देश: दूरदर्शन का वह पहला हॉरर शो, जिसकी दहशत आज भी जिंदा है
बिहार के अस्पताल का जुगाड़ वायरल: टूटी टांग पर गत्ता बांधकर मरीज को किया रेफर
ऑटो ड्राइवर के लिए लड़की की दरियादिली, एक छोटी सी आइसक्रीम ने जीता लाखों का दिल!
आसमान की नई टॉप गन : भावना कंठ बनीं भारत की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर
उत्तराखंड के युवा का कमाल: हवा में उड़ी मेड-इन-इंडिया फ्लाइंग कार , 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 12 मिनट में
प्रशांत किशोर का NCP को विजय मंत्र : सुनेत्रा-पार्थ पवार को दिए संगठन बदलने के बड़े सुझाव
श्रीलंका पर मुसीबतों का पहाड़: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दो दिग्गज बल्लेबाज बाहर
मौत से सिर्फ एक इंच का फासला: सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, फिर ऐसे बची जान