दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना का एलान किया। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता बना रहेगा।
पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन सरकार ने 1 अगस्त को इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की महिलाओं ने इसे लेकर खासा उत्साह दिखाया है। पोर्टल शुरू होने के पहले ही दिन 1.47 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है।
AAP ने उठाए सवाल, शर्त पर मचा घमासान योजना के एलान के साथ ही सियासत भी गरमा गई है। प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने योजना के नियमों पर आपत्ति जताई है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने 10 साल तक दिल्ली का निवासी होने की अनिवार्य शर्त को अनुचित बताया है। विपक्ष का तर्क है कि इस शर्त के कारण बड़ी संख्या में पूर्वांचली महिलाएं योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी, लिहाज़ा सरकार को इन नियमों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
पर्यटन बिल और CAG रिपोर्ट पर रहेगी नजर लक्ष्मी योजना के अलावा, मौजूदा सत्र में कई अन्य अहम विधायी कार्य होने हैं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा द दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स (रिपील) बिल, 2026 पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य पुराने नियमों और संशोधनों को खत्म करना है।
साथ ही, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में CAG (कैग) की महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी पेश करेंगी। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद दिल्ली में स्कूल शिक्षा से संबंधित DERC के नियमों और नोटिफिकेशनों की प्रतियां सदन के पटल पर रखेंगे।
तीन दिवसीय सत्र और गर्मा-गर्मी के आसार दिल्ली विधानसभा का यह सत्र 7, 10 और 11 अगस्त को आयोजित होगा। सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लक्ष्मी योजना, प्रशासनिक रिपोर्टों और जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।
दिल्ली की बहनें खुश हैं। उनकी सरकार ने उनसे किया वादा निभाया है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 7, 2026
आज विधानसभा परिसर में पहुंची सभी बहनों और दिल्ली की हर बहन को विश्वास दिलाती हूं कि दिल्ली लक्ष्मी योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली यह सरकार… pic.twitter.com/1nJZEaRWML
विराट कोहली और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी का वो कनेक्शन, जो अब तक था राज
एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: छिंदवाड़ा में जन-विश्वास अभियान के साथ 3 अधिकारी निलंबित
संसद में सियासी उबाल: अमित शाह और ओम बिरला की बंद कमरे में हुई बैठक, क्या निकलेगा समाधान?
थाईलैंड में खौफनाक वारदात: 9वीं के छात्र ने दादा-दादी समेत 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली
झारखंड छात्र आंदोलन: क्या सीएम हेमंत सोरेन का संवाद मंत्र खत्म करेगा 14 दिनों का गतिरोध?
अंग्रेज़ों! हमारा कर्ज़ वापस करो: 109 साल पुराने 35 हज़ार रुपये के लिए ब्रिटिश सरकार से भिड़ा मध्य प्रदेश का परिवार
बेगूसराय: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का डिब्बा, स्वास्थ्य व्यवस्था का खुला कच्चा चिट्ठा
ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम: एक छोटी सी दरियादिली ने इंटरनेट पर बिखेरी मिठास
लोकसभा में महा-मुकाबले की तैयारी: कांग्रेस का व्हिप, NDA भी अलर्ट
मोदी तुम्हारे पापा हैं ना : जंतर-मंतर वाली नीशू का नया वीडियो वायरल, BJP समर्थकों पर साधा निशाना