रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शनरत छात्रों का समर्थन करने पहुंचीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर अज्ञात व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।
स्याही हमले के बाद मचा हड़कंप घटना के तुरंत बाद स्टेडियम परिसर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, भारी हंगामे के बावजूद नेहा बोरा अपने रुख पर अडिग रहीं।
स्याही से नहीं डरती : नेहा बोरा हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा ने कहा, 20 जुलाई को दिल्ली में हुए छात्र प्रोटेस्ट के दौरान हम पर आंसू गैस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी। उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक की जिम्मेदारी सिर्फ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं, बल्कि जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों पर भी तय होनी चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद रांची पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे किसका हाथ है।
छात्रों की मांगों पर अड़े AISA नेहा बोरा ने मांग की है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सभी प्राइवेट एजेंसियों को सिस्टम से बाहर किया जाए। उन्होंने घोषणा की कि वे 10 अगस्त को छात्रों के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी रहेंगी ताकि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।
सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की कोशिश इधर, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और झारखंड सरकार के बीच गतिरोध जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह केवल छात्रों और उनके सीधे प्रतिनिधियों से ही वार्ता करेगी। प्रशासन ने छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाहरी लोगों जैसे पत्रकारों, वकीलों और विशेषज्ञों की उपस्थिति पर आपत्ति जताई है। फिलहाल छात्र अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची को अंतिम रूप देने के लिए आंतरिक बैठक कर रहे हैं।
*#WATCH रांची, झारखंड: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, ... झारखंड और पूरे देश में होने वाली हर परीक्षा सरकारी संस्थाओं द्वारा पारदर्शी और स्पष्टीकरणीय तरीके से होनी चाहिए। जब भी कोई पेपर लीक होता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं डाली जा सकती। संबंधित… pic.twitter.com/8CEp7Hbs2i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
श्रीलंका दौरे से बाहर होने पर सरफराज खान का रहस्यमयी वार, क्या टीम मैनेजमेंट से है नाराजगी?
संभल जाइए! यूपी में 75 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
IND vs SL: अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका का दबदबा, भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
EPFO अलर्ट: कहीं आपका पीएफ अकाउंट इनएक्टिव तो नहीं? ब्याज के नुकसान से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
97 की उम्र में विमान के पंख पर खड़ी बुजुर्ग महिला: क्या हमारी मांएं ऐसा क्यों नहीं कर सकतीं?
E20 पेट्रोल पर सियासी घमासान: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- कम से कम एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
ऑटो ड्राइवर के लिए लड़की की दरियादिली, एक छोटी सी आइसक्रीम ने जीता लाखों का दिल!
उत्तराखंड के लाल का कमाल: अब हवा में उड़ेगी कार, पहाड़ों की यात्रा होगी मिनटों का खेल
कच्ची उम्र में कप्तानी का बोझ? वैभव सूर्यवंशी की नियुक्ति पर मचा बवाल
मोरबी का रहस्यमयी कुआं अचानक हुआ शांत: पांच दिनों तक उठीं लहरों के पीछे क्या है असली वजह?