नई दिल्ली: देश में E20 (एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर छिड़ी बहस ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को एक वीडियो जारी कर सरकार की ईंधन नीति पर गंभीर सवाल उठाए, जिसके बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी का दावा: दाल में नहीं, पूरी दाल ही काली है राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने एक कार का हवाला देते हुए दावा किया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं। उन्होंने इसे एक बड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर हमला बोला और कहा, E-20 पेट्रोल के मामले में दाल में कुछ काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली है।
BJP का पलटवार: गाड़ी ने ही राहुल को एक्सपोज कर दिया राहुल गांधी के वीडियो के कुछ ही देर बाद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। भंडारी ने राहुल के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि जिस गाड़ी को राहुल खराब बता रहे थे, उसी के फ्यूल टैंक पर स्पष्ट रूप से अपटू E20 पेट्रोल (E20 compliant) लिखा था।
राहुल से एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती प्रदीप भंडारी ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी इतने बड़े झूठे हैं कि उनसे एक एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती। जिस गाड़ी को उन्होंने E20 कंप्लाएंट नहीं बताया, उसी का ढक्कन खोलते ही सच सामने आ गया। गाड़ी खुद चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि वह E20 के लिए ही बनी है।
देश से माफी मांगे कांग्रेस भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को मिडिल क्लास, किसानों और देश के रणनीतिक हितों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को E20 पर भ्रामक प्रचार करने के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भंडारी ने आगे कहा, जो व्यक्ति ढंग से झूठ भी नहीं बोल सकता, वह नेता प्रतिपक्ष बने रहने के लायक नहीं है।
सियासी गलियारों में हड़कंप E20 पेट्रोल के मुद्दे पर राहुल गांधी के आक्रामक रुख और भाजपा के इस पलटवार ने बहस को और तेज कर दिया है। जहां राहुल इसे जनता की समस्या बता रहे हैं, वहीं भाजपा इसे विकास कार्यों को रोकने की साजिश और राहुल का फ्लॉप ड्रामा करार दे रही है। फिलहाल, इस मामले पर कांग्रेस की ओर से कोई और आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
कच्ची उम्र में कप्तानी का बोझ? वैभव सूर्यवंशी की नियुक्ति पर मचा बवाल
FASTag Annual Pass के नाम पर बड़ा फ्रॉड: कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार? NHAI ने जारी की चेतावनी
मिथुन चक्रवर्ती की सर्जरी सफल, अस्पताल में शुभेंदु अधिकारी ने जाना हाल
कारगिल की आसमानी जंग: क्या ऑपरेशन सफेद सागर ने जीता दर्शकों का दिल?
अनुच्छेद 370 पर ज्ञान देने चले थे शहबाज शरीफ, उमर अब्दुल्ला ने दिखाया आईना
रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा निकालने में की देरी, तो डूब जाएगा ब्याज! EPFO ने दी सख्त चेतावनी
25 शादियां, करोड़ों की ठगी और एक भाजपा विधायक की दास्तां: समधी की करतूतों से शर्मसार हुआ परिवार
UPI और MDR पर सियासी घमासान: जयराम रमेश ने सरकार के दावों को बताया भ्रामक
अयोध्या में ब्राह्मण कार्ड का दांव: अखिलेश यादव की क्या है रणनीति?
FCRA संशोधन पर अमेरिका की सीख पर भारत का पलटवार, कहा- अपने गिरेबान में झांकें