वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा, लेकिन ईरान ने इस बयान को दिखावटी कूटनीति करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
जल्द खत्म होगी जंग: ट्रंप ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ईरान मौजूदा स्थिति में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।
ट्रंप ने कहा, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए, वरना पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हमें कोई विकल्प नहीं दिया गया था, लेकिन मुझे लगता है कि युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए।
ईरानी स्पीकर का कड़ा प्रहार ट्रंप के दावों पर ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़र गालिबफ भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका केवल दिखावटी कूटनीति कर रहा है।
गालिबफ ने लिखा, कभी बड़े हमले की धमकी देना तो कभी बातचीत की पेशकश करना—यह सब एक नाकाम रणनीति है। झूठे वादों और खबरों का खेल बंद करें। तथ्यों को स्वीकार करें और अपने वादे पूरे करें। हमें किसी ड्रामे की जरूरत नहीं है।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर फंसी पेच ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी आशा जताई। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति तय होती है। ट्रंप का मानना है कि इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान जल्द निकल आएगा, हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इस पर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।
धरातल पर तनाव जारी एक तरफ कूटनीतिक बयानबाजी चल रही है, तो दूसरी तरफ क्षेत्र में हिंसा कम नहीं हुई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना पर हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 17 सैनिकों और एक उच्चाधिकारी की मौत हो गई है। यह घटना साबित करती है कि क्षेत्र में संघर्ष अभी भी चरम पर है।
अमेरिका का रुख स्पष्ट अमेरिका ने हाल ही में इराकी एयरलाइन पर से प्रतिबंध हटाए हैं, लेकिन ईरान पर लगे आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों में किसी भी तरह की ढील देने से साफ इनकार कर दिया है। ट्रंप का रुख साफ है—ईरान पर दबाव जारी रहेगा जब तक कि वे परमाणु हथियारों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाते।
Trump on Iran:
— Clash Report (@clashreport) August 6, 2026
I think the war will end pretty soon. I don t think they can go much longer. pic.twitter.com/CYfE3EoLmM
CJI इस्तीफे की मांग पर मचा सियासी बवाल, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
UP Election 2027: बाराबंकी में इंडिया गठबंधन में रार, क्या सपा-कांग्रेस की खींचतान का फायदा उठाएगी बीजेपी?
CJI सूर्यकांत का पत्र एक्स पर हुआ वायरल: कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट के बीच बढ़ा विवाद
मराठी सिनेमा पर छाया दुखों का पहाड़: दिग्गज अभिनेत्री मधु कांबीकर का 73 वर्ष की आयु में निधन
दूध वाले के पीछे पड़ गई गैया , वीडियो देख लोग बोले- दूध के पैसे मांगने आई है क्या?
तालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम की FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से क्यों हुआ भ्रम?
INS मंगरोल: समंदर के नीचे दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम, नौसेना को मिली नई ताकत
आई क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए अक्षय कुमार, क्या सब ठीक है? फैंस की बढ़ी चिंता
कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम , जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए मांगी तारीख
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, जानलेवा हमले में गई जान—दिल दहला देने वाला मंजर