अनुपम खेर इन दिनों अपनी सोशल मीडिया रील को लेकर चर्चा में हैं। किशोर कुमार के सदाबहार गाने मेरे महबूब कयामत होगी पर आधारित उनकी रील ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस रील ने इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
क्या है इस रील का जादू? यह ट्रेंड असल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव बिष्ट द्वारा जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान शुरू किया गया था, जिसे अब कई लोग रीक्रिएट कर रहे हैं। अनुपम खेर ने भी इसे अपने अंदाज में पेश किया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
BTS वीडियो में दिखा असली ड्रामा सफलता के बाद अनुपम खेर ने रील के पीछे का बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो साझा किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि शूटिंग के वक्त उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था कि यह रील इतनी बड़ी बन जाएगी। उन्होंने बताया कि चार अनुभवी एक्टर्स एक छोटी सी रील को किसी राष्ट्रीय मिशन की तरह शूट कर रहे थे, जो अपने आप में एक कॉमेडी है।
खोसला का घोसला 2 की शूटिंग पूरी रील की कामयाबी के बीच, अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म खोसला का घोसला 2 की शूटिंग पूरे होने की भी घोषणा की। उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर कर अपने सह-कलाकार बोमन ईरानी की जमकर तारीफ की।
बोमन ईरानी की तारीफ में पढ़े कसीदे अनुपम खेर ने बोमन ईरानी को अपना खास दोस्त बताया। उन्होंने लिखा, फिल्म में बोमन भले ही बेरहम खुराना साहब का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद दयालु और उदार इंसान हैं। उन्होंने बोमन की प्रोफेशनल समझ और काम के प्रति उनके जुनून को अद्भुत बताया।
बड़ा होगा फिल्म का स्केल प्रशांत बांगिया द्वारा निर्देशित खोसला का घोसला 2 साल 2006 की कल्ट कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी के अलावा रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, दिव्या खोसला, रवि किशन और किरण जुनेजा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। खेर के मुताबिक, यह फिल्म अपने पहले भाग की तुलना में अधिक बड़े स्केल और इमोशन्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
150 MILLION VIEWS… and still counting! ❤️🙏😂
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 5, 2026
When we shot this reel, we had absolutely no idea it would reach 150 million views on Instagram alone! We approached it with such seriousness and innocence as if we were shooting the climax of the most important film of our lives. 😄… pic.twitter.com/bGFHW761Xu
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल: क्वालिफायर की तारीखें तय, जानें कैसे होगा 14 टीमों का चुनाव
150 मिलियन व्यूज के बाद अनुपम खेर का खुलासा: इतनी गंभीरता से शूट की रील जैसे कोई बड़ी फिल्म का क्लाइमैक्स
गुस्से में लात मारी और हो गया चमत्कार: क्रिकेट के मैदान का यह अजीबोगरीब रन आउट हुआ वायरल
विराट के वृंदावन जाने पर विवाद क्यों? मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब
लंका दहन की तैयारी: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी बीमारी का इलाज शुरू किया
तृषा का अपमान उदयनिधि स्टालिन को पड़ा भारी: 8 घंटे की पूछताछ, 9 धाराओं में केस और विजय से जुड़ा पुराना विवाद
अश्वत्थामा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत नहीं रहे, निजी जिंदगी में झेले थे बड़े उतार-चढ़ाव
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, PDA की बदल दी परिभाषा!
अनुच्छेद 370 के सात साल: श्रीनगर में बाइक रैली और विरोध का शोर, जानें क्या है पूरा मामला
यह वह बांग्लादेश नहीं... : शेख हसीना की आंखों में आंसू, पहली बार खुलकर बरसीं पूर्व प्रधानमंत्री