दुबई का जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र उस समय दहल गया जब महज 20 मिनट के भीतर एक के बाद एक 7 शक्तिशाली धमाके हुए। तड़के हुए इन विस्फोटों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।
धमाकों से दहले रिहायशी इलाके घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें धमाकों के बाद उठता गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता है। जेबेल अली के पास स्थित अल फुरजान के निवासियों ने भी 4 से 5 तेज धमाकों की आवाजें सुनने की पुष्टि की है। इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
हमला या हादसा? बढ़ता सस्पेंस विस्फोटों के कारणों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। कुछ इराकी मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये धमाके यमन से दागी गई मिसाइल का नतीजा हैं। वहीं, दूसरी ओर ईरानी मीडिया ने नासा की थर्मल इमेजरी का हवाला देते हुए इसे पोर्ट के पास स्थित ईंधन गोदाम में लगी आग बताया है। प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।
जेबेल अली का रणनीतिक महत्व जेबेल अली संयुक्त अरब अमीरात का सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब है। यहां स्थित जेबेल अली पोर्ट और फ्री जोन वैश्विक व्यापार की रीढ़ माने जाते हैं। इस इलाके में 150 से अधिक देशों की 11,000 से भी ज्यादा कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं।
क्षेत्रीय तनाव के बीच सुरक्षा चिंताएं पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव के बीच इन धमाकों ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही वार्ताओं के बीच इस घटना को काफी संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि, न तो यूएई सरकार ने इसे हमला माना है और न ही यमन के हूती विद्रोहियों ने फिलहाल इसकी जिम्मेदारी ली है। प्रशासन गहन जांच में जुटा है।
BREAKING: Yemen s Houthis have struck the industrial area of Jebel Ali in Dubai, UAE, per initial reports. Widespread fires and plumes of smoke over the area and multiple explosions in Dubai in the past few minutes. pic.twitter.com/eMH9ASsNeT
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) August 5, 2026
छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, हेमंत सोरेन कहां हैं? JMM सांसद ने बताया- सिस्टम की घुन साफ कर रहे हैं CM
संसद में हंगामे के आसार: सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, कई गंभीर मुद्दों पर बवाल
महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- वो आतंकवादी हैं, अब कोई माई का लाल 370 वापस नहीं ला सकता
रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर पानी पीने को राजी हुए देवेंद्र महतो, पर जारी रहेगी भूख हड़ताल
बरेली में मौत का तांडव: तेज रफ्तार कार ने बाइक को बनाया खिलौना, 500 मीटर तक सड़क पर उठीं चिंगारियां
DPL 2026: आखिरी गेंद पर पैर से लात मारकर किया रन आउट, सुपर ओवर में पलटी बाजी
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, PDA की बदल दी परिभाषा!
IPL की चमक, इंटरनेशनल की चुनौती: अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी नसीहत
गुस्से में लात मारी और हो गया चमत्कार: क्रिकेट के मैदान का यह अजीबोगरीब रन आउट हुआ वायरल
विराट के वृंदावन जाने पर विवाद क्यों? मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब