नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को फिर से घमासान होने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।
संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों ने प्रेरणा स्थल (गांधी प्रतिमा) से मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्ष का आरोप है कि 20 जुलाई को छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता की, जिसमें पेलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है, कोई राजदरबार नहीं। अगर बच्चों पर लाठीचार्ज हुआ है, तो इसकी जिम्मेदारी किसी को लेनी ही होगी। सरकार को अपनी कार्रवाई का जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश कर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर संसद में सवालों से भागने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद और पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
संसद में केवल जंतर-मंतर का मुद्दा ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में E20 पेट्रोल के अनिवार्य किए जाने के फैसले पर चर्चा की मांग उठाई है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं में भारी असंतोष है।
दूसरी ओर, अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला बोला। गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन देश के इतिहास का गौरवशाली दिन है, जिसे स्वतंत्रता दिवस के बराबर माना जाना चाहिए।
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and others, to march from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar in protest against Union Home Minister Amit Shah over police action against CJP protestors on 20th July, the issue of alleged… pic.twitter.com/Wq63dK0YaX
— ANI (@ANI) August 5, 2026
मेटा की मुश्किलें बढ़ीं: जुकरबर्ग ने मांगी माफी, अब प्लेटफॉर्म पर लटकी कानूनी सुरक्षा छिनने की तलवार
आसमान में खौफ का मंजर: एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, 14 घायल और मची चीख-पुकार
वर्दी पर दाग: महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी देने वाला दारोगा लाइन हाजिर
रोहित खुद नहीं लेंगे संन्यास, अब यह फैसला टीम मैनेजमेंट को करना होगा
कॉकरोच जनता पार्टी का महा-मंथन : भविष्य की राह और राजनीति से दूरी पर क्या बोले नेता?
ट्रेन में चलती गर्मी का जुगाड़ पड़ा भारी: यात्री ने सॉकेट में फंसाया अपना पंखा, फिर जो हुआ...
उत्तराखंड में हवाई क्रांति: 13 नए हेलीपोर्ट से बदलेगी पहाड़ी राज्यों की तस्वीर
गाजियाबाद के मॉल में खौफनाक मंजर: हाथ में चाकू लेकर लड़की पर बरसाए थप्पड़, गिरफ्तार हुआ आरोपी
ISI का जंतर-मंतर कनेक्शन: पेट्रोल बम बनाने के लिए दिल्ली में मिली मदद, पंजाब पुलिस ने 9 को दबोचा
RBI का बड़ा फैसला: महंगाई से जंग जारी, EMI में नहीं मिलेगी राहत