बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार अदाकारी और हंसमुख व्यक्तित्व के लिए मशहूर काजोल के लिए उनके पति और एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया पोस्ट साझा किया है।
अजय का जोक वाला अंदाज अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें काजोल अपनी ठेठ हंसी में ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अजय ने लिखा, पता चला कि इतने सालों से मेरे जोक्स झेलने वाली एक ही ऑडियंस मौजूद है। जन्मदिन मुबारक हो काजोल। अजय का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
1999 में शुरू हुआ सफर अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी से पहले दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस कपल के दो बच्चे हैं—बेटी न्यासा देवगन (जन्म 2003) और बेटा युग देवगन (जन्म 2010)।
पहली मुलाकात और फिल्मी लव स्टोरी इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। साल 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर पहली बार मिले अजय और काजोल के व्यक्तित्व बिल्कुल विपरीत थे। जहां काजोल बेहद चुलबुली और बेबाक थीं, वहीं अजय बेहद शांत स्वभाव के थे। शुरुआती दिनों में काजोल को अजय का शांत रहना घमंड लगता था, लेकिन समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
ऑन-स्क्रीन भी है मजबूत केमिस्ट्री जोड़ी ने न केवल निजी जीवन में बल्कि पर्दे पर भी दर्शकों का दिल जीता है। दोनों ने हलचल , गुंडाराज , इश्क , प्यार तो होना ही था , दिल क्या करे , यू मी और हम और तानाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी आज भी फैंस की पसंदीदा बनी हुई है।
Turns out my best jokes have had the same audience all these years ❤️
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2026
Happy birthday, @itsKajolD pic.twitter.com/kIH4wnmjvS
राजनीति-बॉलीवुड का अनोखा संगम: मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, कुछ बड़ा आने का संकेत
150 मिलियन व्यूज के बाद अनुपम खेर का खुलासा: इतनी गंभीरता से शूट की रील जैसे कोई बड़ी फिल्म का क्लाइमैक्स
किंग के सेट से लीक हुआ शाह रुख खान का खूंखार अंदाज, एक्शन अवतार देख फैंस हुए हैरान
श्रीलंका में स्पिन का जाल तोड़ने के लिए केएल राहुल ने कसी कमर, खेत जैसी पिच पर बहा रहे पसीना
Realme का धमाका: 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 12 अगस्त को होगा लॉन्च
भारत मनहूस देश है : JNU की पूर्व प्रोफेसर निवेदिता मेनन के बयान पर मचा बवाल
ऐतिहासिक 600: भारत की टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, 15 अगस्त को शुभमन गिल रचेंगे इतिहास
गलतियां बताएं तो राम-विरोधी , भ्रष्टाचार पर सवाल करें तो देश-विरोधी : संसद के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
एयर इंडिया फ्लाइट में आसमान के बीच खौफनाक झटका : 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल
रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दिवाली धमाके के लिए हो जाइए तैयार!