संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्षी दलों ने सरकार की कथित मनमानी और जवाबदेही की मांग को लेकर संसद के बाहर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर सदन का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में आने से बच रहे हैं। अगर सदन में चर्चा नहीं होगी, तो क्या वे घर बैठकर बयान जारी करेंगे? यह लोकतंत्र का अपमान है।
अयोध्या राम मंदिर निर्माण के दौरान एकत्र किए गए चंदे और ट्रस्ट की जमीन पर हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर खरगे ने तल्ख तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राम-विरोधी कहना गलत है। हम केवल यह पूछ रहे हैं कि राम के नाम पर आए सोने, चांदी और करोड़ों रुपये के चंदे का हिसाब कहां है? 70 एकड़ जमीन से जुड़ी गड़बड़ियों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा?
खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम सरकार की गलतियों को उजागर करते हैं, तो हमें राम-विरोधी कहा जाता है। यदि भ्रष्टाचार पर सवाल उठाएं, तो देश-विरोधी करार दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में जिनका योगदान नहीं रहा, वे आज हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदर्शन के दौरान सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है, किसी का शाही दरबार नहीं। उन्होंने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा, अगर आम जनता, खासकर बच्चों पर गोलियां चलाई गई हैं या आंसू गैस छोड़ी गई है, तो इसके आदेश देने वालों को जवाबदेही तय करनी होगी।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों को लेकर है:
विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार इन मामलों पर संसद में स्पष्टीकरण नहीं देती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
*Delhi: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi, Rajya Sabha Leader of Opposition Mallikarjun Kharge, and other opposition MPs marched from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar over the alleged police action against protesters on July 20, the Ayodhya Ram Mandir… pic.twitter.com/tr5nGyRU5v
— IANS (@ians_india) August 5, 2026
SA20 2027: ऑक्शन से पहले 6 फ्रेंचाइजियों का बड़ा दांव, मार्श-रूट और सैम करन की एंट्री
बंटवारा 1947 बनाम आवारापन 2 : बॉक्स ऑफिस क्लैश पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया सच
TMC का बड़ा दावा: बागी सांसदों को डरा-धमकाकर ले गई BJP , पार्टी में जल्द हो सकती है घर वापसी!
रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा निर्जला व्रत, भूख हड़ताल जारी
प्रशासनिक गलियारों में हलचल: कैबिनेट और गृह सचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ा
लैंड पर JPSC एग्जाम स्कैम से दहला झारखंड: छात्रों के दर्द पर सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री, CBI जांच की हुंकार
लाल चौक पर लहराया तिरंगा: बाइकर गर्ल कंचन ने पूरा किया बुजुर्ग राइडर से किया वादा
अब दिल्ली मेट्रो का ग्रीन सफर : सड़कों पर दौड़ी हाइड्रोजन बसें, जानें रूट और किराया
आसमान में मौत का मंजर: एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस से यात्रियों के सिर टकराए, मची चीख-पुकार
लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे... एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर