लखनऊ पुलिस ने सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की सक्रियता से तस्करी का एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर करीब 30 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है।
लूट की शिकायत से खुला राज मामले की शुरुआत 3 अगस्त को हुई, जब बलिया निवासी महबूब आलम ने सरोजनीनगर थाने में अपने साथ लूट की शिकायत दर्ज कराई। महबूब ने बताया कि दुबई से लौटने पर कुछ लोगों ने उसे कार में बैठाया और उसका ट्रॉली बैग छीनकर आलमबाग बस अड्डे के पास छोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिली कामयाबी डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के नेतृत्व में पुलिस की सर्विलांस टीम ने करीब 130 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बलरामपुर निवासी दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे तक पहुंच गई। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से महबूब का बैग और 203.92 ग्राम सोने के बुरादे से भरा एक कैप्सूल बरामद हुआ।
मजबूरियों का फायदा उठाकर बनाया कैरियर जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह दुबई में फंसे ऐसे मजदूरों को निशाना बनाता था, जो काम न मिलने के कारण भारत लौटना चाहते थे लेकिन टिकट के पैसे नहीं थे। गिरोह ने महबूब आलम को टिकट और खर्च का लालच देकर तस्करी के लिए कैरियर बनाया। सोने के बारीक बुरादे को कैप्सूल में भरकर शरीर के अंदर छुपाकर लाने के लिए मजबूर किया गया।
बड़े नेटवर्क की तलाश जारी यह गिरोह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और खाड़ी देशों में फैला हुआ है। डीसीपी मुस्ताक ने बताया कि गिरोह का सरगना अर्शदीप अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि तस्करों ने अब तक कितने लोगों को इस तरह से इस्तेमाल किया है। साथ ही शिकायतकर्ता महबूब आलम की भूमिका को भी संदिग्ध मानकर बारीक जांच की जा रही है।
*- सर्विलान्स टीम(@DCP_South) व थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम की सफलता।
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) August 4, 2026
- सोना तस्करी/चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
- कब्जे से तस्करी/चोरी किया गया 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल (कीमत करीब 30 लाख रुपये) बरामद।@Uppolice @dgpup #Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/Ee0K7muENW
रसड़ा के इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग हार गए दिग्गज नेता
महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- वो आतंकवादी हैं, अब कोई माई का लाल 370 वापस नहीं ला सकता
क्रिकेट के मैदान पर फुटबॉल का तड़का: हताशा में मारी किक और गिर गया विकेट, वायरल हुआ वीडियो
गूंगी गुड़िया विवाद: सुनेत्रा पवार का कांग्रेस को दो-टूक जवाब, कहा- वक्त आने पर दूंगी करारा जवाब
भारत सरकार के आगे झुके मार्क जुकरबर्ग: डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर मांगी माफी
काजोल का बर्थडे: अजय देवगन ने पत्नी की हंसी का उड़ाया मजाक, मजेदार पोस्ट वायरल
क्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप
गाजियाबाद के मॉल में खौफनाक मंजर: हाथ में चाकू लेकर लड़की पर बरसाए थप्पड़, गिरफ्तार हुआ आरोपी
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा को अल्टीमेटम: जुकरबर्ग माफी मांगें, वरना छिन जाएगी सुरक्षा कवच
केरल का असली हीरो : किसान को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट देने वाले रेस्क्यू वॉलंटियर की मौत