तमिलनाडु में विजय (TVK) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन द्वारा प्रस्तुत इस बजट में युवाओं, महिलाओं और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। भारी कर्ज के बोझ का हवाला देने के बावजूद, सरकार ने लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगा दी है।
दुल्हनों के लिए अन्नन सीर थिट्टम सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए अन्नन सीर थिट्टम योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र दुल्हनों को 8 ग्राम (एक सॉवरेन) सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी दी जाएगी। इस योजना के लिए 812 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा, नवजात शिशुओं के लिए थाईमामम स्वर्ण अंगूठी योजना भी शुरू की गई है।
छात्रों और शिक्षा पर बड़ा दांव शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए वेत्री लैपटॉप योजना के तहत 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 11वीं कक्षा के 5.3 लाख छात्रों को हेलमेट के साथ साइकिलें मुफ्त दी जाएंगी। इसके अलावा, नए छात्रावासों के निर्माण के लिए 3,200 करोड़ रुपये की लागत से एक विशेष कॉर्पोरेशन (TNSHIC) का गठन किया जाएगा, जिससे 1 लाख छात्रों को आधुनिक आवास मिल सकेगा।
एआई (AI) और कौशल विकास पर जोर तकनीकी दौर को देखते हुए सरकार ने 2031 तक 5 लाख लोगों को एआई प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। वेत्रिथिरन ट्रेनिंग स्कीम के माध्यम से 1 लाख युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही, जिला रोजगार केंद्रों में सरकारी नौकरियों (SSC, RRB, IBPS) की तैयारी के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
खेल और हज सब्सिडी में बदलाव राज्य को खेलों का केंद्र बनाने के लिए 10 ओलंपिक उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence) स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, हज यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए हज सब्सिडी को 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है।
वित्तीय स्थिति और राजनीतिक हलचल वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता भी जताई। श्वेत पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि राज्य पर कुल बकाया कर्ज 13.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बजट पेश किए जाने के दौरान सदन के बाहर का माहौल भी गर्म रहा, जहां विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी को लेकर डीएमके ने सरकार पर निशाना साधा।
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu Finance Minister Dr. N. Marie Wilson arrived at the Assembly with the Budget copy, ahead of the presentation of TVK govt s first State Budget pic.twitter.com/oFsrVSYatB
— ANI (@ANI) August 5, 2026
लाल सागर में तिरंगे पर हमला: हूती विद्रोहियों की चुप्पी और गहराता रहस्य
क्या रोहित शर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी? खतरे में अजीत अगरकर की कुर्सी!
952 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड और सचिन का दबदबा: भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास के वो पांच किस्से जिन्होंने क्रिकेट बदल दिया
जीत के बाद एक्शन मोड में प्रशांत किशोर: बांकीपुर के हर वार्ड में जाकर जनता से करेंगे संवाद
वियतनाम में भारतीय पर्यटक की शर्मनाक करतूत, टैक्सी का किराया देने से किया इनकार
गुस्से में लात मारी और हो गया चमत्कार: क्रिकेट के मैदान का यह अजीबोगरीब रन आउट हुआ वायरल
SA20 2027: ऑक्शन से पहले 6 फ्रेंचाइजियों का बड़ा दांव, मार्श-रूट और सैम करन की एंट्री
रोहित खुद नहीं लेंगे संन्यास, अब यह फैसला टीम मैनेजमेंट को करना होगा
TMC का बड़ा दावा: बागी सांसदों को डरा-धमकाकर ले गई BJP , पार्टी में जल्द हो सकती है घर वापसी!
मुझे आजादी नहीं दी गई... विराट कोहली की कौन सी बड़ी इच्छा रह गई अधूरी? वीरेंद्र सहवाग ने खोली राज की बात