इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अचानक अंतरराष्ट्रीय संन्यास ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनके रिटायरमेंट के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म था, जिसमें नाइटक्लब विवाद को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा था। अब खुद स्टोक्स ने चुप्पी तोड़ते हुए इसके पीछे का असली कारण स्पष्ट कर दिया है।
मानसिक और शारीरिक थकान बनी वजह एक पॉडकास्ट के दौरान साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड से बात करते हुए स्टोक्स ने माना कि वे पूरी तरह से थक चुके थे। उन्होंने कहा, मैंने कप्तानी में अपना दिल और जान झोंक दी थी। मैं खुद से पूछता था कि मैं 2027 तक कैसे टिक पाऊंगा? एक समय ऐसा आया जब मैं शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर टूट चुका था। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं कप्तान नहीं हूं, तो शायद मैं इंग्लैंड के लिए खेलना ही नहीं चाहता।
शांति के लिए लिया संन्यास स्टोक्स ने आगे बताया कि कप्तानी छोड़ने का फैसला लेने के बाद उन्हें पहली बार मानसिक शांति महसूस हुई। उन्होंने कहा, 35 साल की उम्र में यह फैसला लेना कठिन था, लेकिन मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह अनिवार्य हो गया था। अब मैं खुद को काफी शांत महसूस कर रहा हूं।
मैकुलम के साथ अनबन पर दी सफाई ब्रेंडन मैकुलम के साथ मतभेदों की खबरों को स्टोक्स ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, यह सब बकवास है। बैज (मैकुलम) और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम खेल को लेकर लंबी और तीखी बहस करते थे। लोग दो लोगों को असहमत होते देखकर उसे लड़ाई मान लेते हैं, जबकि पांच मिनट बाद हम साथ में ड्रिंक एन्जॉय कर रहे होते थे। अगर मैंने पद न छोड़ा होता, तो शायद आज भी बैज कोच होते।
क्या नाइटक्लब विवाद जिम्मेदार था? न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान नाइट कर्फ्यू तोड़ने और कथित मारपीट की खबरों के बाद स्टोक्स के संन्यास को विवाद से जोड़ा जाने लगा था। हालांकि, स्टोक्स के बयानों से साफ है कि उनका फैसला किसी एक घटना का नतीजा नहीं, बल्कि कप्तानी के लंबे तनाव और थकान का परिणाम था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस बड़े निर्णय के पीछे उनका मानसिक स्वास्थ्य ही एकमात्र प्राथमिकता थी।
🚨Ben Stokes SPEAKS: Why he Had To Retire From England🚨
— sportified (@sportified25) August 4, 2026
Stuart Broad🗣️: Stokesy, how have you made peace with retiring right now when everyone thought you’d lead us into the 2027 Ashes?
Ben Stokes🗣️: Honestly Broady, I’ve given so much of my heart and soul to the captaincy… pic.twitter.com/NW9fyDb5Gs
महान शिक्षाविद डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन: देश भर में शोक की लहर, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
उनके बिना क्रिकेट उबाऊ है : पूर्व अंपायर ने विराट कोहली के आक्रामक अंदाज को लेकर दिया बड़ा बयान
आसमान में हवा का कहर : एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे गिरी, कई यात्री घायल
तृषा कृष्णन पर भद्दी टिप्पणी: उदयनिधि स्टालिन की बढ़ी मुश्किलें, खुशबू सुंदर ने मांगी सार्वजनिक माफी
एयर इंडिया फ्लाइट में मौत का मंजर : 300 फीट नीचे लुढ़का विमान, हवा में उछलकर दूर गिरा बच्चा
शतक के इतने करीब, फिर भी इतने दूर: बाबर आजम की नादानी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल
रफ्तार नहीं, यह है आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत! इरफान पठान ने किया खुलासा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले अनुपम खेर: सिनेमा, समाज और संस्कृति पर हुई यादगार चर्चा
समुद्र से निकले नीले एलियंस ? ब्रिटेन के तटों पर दिखा रहस्यमयी जीवों का डेरा
iQOO Z11 का नया अवतार: स्काईलाइन कैमरा और कर्व्ड डिजाइन के साथ जल्द होगी भारत में एंट्री