थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बची। उड़ान के दौरान विमान अचानक भयंकर टर्बुलेंस की चपेट में आ गया और देखते ही देखते करीब 300 फीट नीचे लुढ़क गया। इस घटना ने यात्रियों को मौत के साये में ला खड़ा किया।
हवा में उछले यात्री, केबिन में मची चीख-पुकार फुकेट से उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद, जब ज्यादातर यात्री नींद में थे, विमान को जोरदार झटके लगे। कोई पूर्व चेतावनी (Warning) नहीं दी गई थी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। अचानक हुए इस झटके से यात्री अपनी सीटों से उछलकर छत से टकरा गए और फिर फर्श पर आ गिरे। ओवरहेड कंपार्टमेंट के खुलने से सामान सीधे यात्रियों के सिर पर गिरा।
बच्चा तीन सीट दूर जाकर गिरा इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में सवार एक डेढ़ साल का बच्चा अपनी सीट से उछलकर करीब तीन सीट दूर जाकर गिरा। यात्रियों ने बताया कि केबिन में चारों तरफ खून और चीखें थीं। इटैलियन यात्री विवियाना ने कांपते हुए बताया, मैंने अपनी बहन को हवा में उछलते देखा। मेरी मां का सिर बुरी तरह टकरा गया। मुझे लगा हम मरने वाले हैं, मैं पूरी तरह सदमे में और रो रही थी।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी इस घटना में कुल 15 लोग घायल हुए, जिनमें 11 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं। डीजीसीए के अनुसार, घायलों में से 7 लोगों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश चोटें सिर, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से में आई हैं। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।
सदमे में यात्री, सिस्टम पर सवाल हादसे के बाद यात्रियों के अनुभव बेहद डरावने रहे। कई लोगों ने इसे पिछले साल हुए अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश की याद दिलाने वाला बताया। विमान के अंदर की स्थिति इतनी गंभीर थी कि सीट बेल्ट लगे होने के बावजूद यात्री खुद को सुरक्षित नहीं रख पाए। एयर इंडिया ने शुरुआती बयान में सभी के सुरक्षित होने की बात कही थी, लेकिन चश्मदीदों के बयानों ने हादसे की गंभीरता को उजागर कर दिया है। यात्री अब एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Viviana, daughter of the injured passenger being moved into an ambulance, says, I am from Italy. The aircraft seemed to be moving normally but suddenly the turbulence began. I saw my sister thrown up into the air from her seat. My mother was knocked on her head.… https://t.co/ETIhAOVmIN pic.twitter.com/OlcFx2cII6
— ANI (@ANI) August 4, 2026
क्या अब UPI पेमेंट के लिए जेब ढीली करनी होगी? समझिए नए बिल का पूरा गणित
ISI का बड़ा खेल नाकाम: अमृतसर में ध्वस्त आतंकी मॉड्यूल, 9 गिरफ्तार; रेलवे ट्रैक पर बिछाया था जासूसी का जाल
बिल के अंदर मौत का तांडव: शेरनी ने खींच निकाला जिंदगी का आखिरी सहारा, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
गाजियाबाद: गाय ले जा रहीं मां-बेटी को सरेराह पीटा, हम भी हिंदू हैं की गुहार भी नहीं आई काम
एयर इंडिया फ्लाइट में मौत का मंजर : 300 फीट नीचे लुढ़का विमान, हवा में उछलकर दूर गिरा बच्चा
सुनेत्रा पवार पर गूंगी गुड़िया वाली टिप्पणी: कांग्रेस घिरी, शिंदे ने कहा- यह महिलाओं का अपमान
गोल्ड क्वीन अस्मिता डे का दिल्ली में भव्य स्वागत: एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब
वह टॉयलेट में हैं, थोड़ा इंतजार करें : हिरासत से पहले उदयनिधि स्टालिन के घर का वीडियो वायरल
मेरी बहन सीट से हवा में उछल गई , 300 फीट नीचे गिरा एयर इंडिया का विमान, यात्रियों में मची चीख-पुकार
12 साल का बदलाव: NDA के मंगल मिलन में रोजगार का रिपोर्ट कार्ड, 17 करोड़ नई नौकरियों का दावा