तमिलनाडु की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब पूर्व डिप्टी सीएम और अभिनेता उदयनिधि स्टालिन ने एक जनसभा के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की। इस बयान के बाद चौतरफा आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है।
खुशबू सुंदर का कड़ा प्रहार अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उदयनिधि की आलोचना करते हुए उनके भाषण को भद्दा और घटिया करार दिया। खुशबू ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक बातचीत की एक मर्यादा होती है, जिसे स्टालिन ने पार कर दिया है।
महिलाओं का सम्मान जरूरी खुशबू सुंदर ने अपने पोस्ट में लिखा, महिलाओं को राजनीतिक मोहरा नहीं समझा जाना चाहिए। जब आपके पास किसी के काम या विजन का मुकाबला करने के तर्क नहीं होते, तो आप व्यक्तिगत अपमान और अभद्र भाषा का सहारा लेते हैं। उन्होंने उदयनिधि को चुनौती दी कि यदि उनमें थोड़ी भी शालीनता है, तो उन्हें तृषा कृष्णन से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
क्या हुआ था जनसभा में? सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय पर निशाना साधा था। इस दौरान जब भीड़ में से किसी ने अभिनेत्री तृषा का नाम लिया, तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए उन पर टिप्पणी की। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने उदयनिधि के इस रवैये पर नाराजगी जताई।
पुलिस हिरासत में उदयनिधि स्टालिन विवाद बढ़ता देख कानूनी शिकंजा भी कस गया है। खबरों के अनुसार, विजय पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को उदयनिधि स्टालिन को उनके चेन्नई स्थित आवास से हिरासत में ले लिया है।
यह पूरा मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक ओर विपक्ष हमलावर है, वहीं स्टालिन का यह कृत्य उनकी राजनीतिक संस्कृति पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
आसमान में हवा का कहर : एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे गिरी, कई यात्री घायल
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का तूफानी रिकॉर्ड, 5 दिनों में ही पार किया 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा
दतिया उपचुनाव में करारी हार: BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
सुनेत्रा पवार पर गूंगी गुड़िया वाली टिप्पणी: कांग्रेस घिरी, शिंदे ने कहा- यह महिलाओं का अपमान
अजय देवगन की याद दिला गया यह सुपरडॉग , भैंसों की पीठ पर सवार होकर निकला ‘सफर’ पर
गूंगी गुड़िया टिप्पणी पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, कांग्रेस दफ्तर के बाहर NCP का जोरदार हंगामा
राम-लीला के सेट पर दीपिका पादुकोण का खूंखार रूप: दिया 50 गालियों का नॉन-स्टॉप डोज
चाकू की नोक पर दरिंदगी: मॉल में गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटने वाला प्रेमी गिरफ्तार
न सैलरी, न पेंशन, फिर भी हमले क्यों? : ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा प्रहार
नीतीश कुमार को किया गया किनारे? बांकीपुर चुनाव हार पर अनंत सिंह के तीखे बोल से NDA में खलबली