नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार (3 अगस्त, 2026) को हुई संसदीय स्थायी समिति की बैठक में यह मुद्दा छाया रहा। समिति ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।
मेटा ने मांगी माफी, लेकिन समिति असंतुष्ट बैठक के दौरान मेटा (फेसबुक की पेरेंट कंपनी) के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि तकनीकी खराबी के कारण पीएम मोदी का वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। हालांकि, संसदीय समिति इसे केवल एक तकनीकी भूल मानने को तैयार नहीं है। सदस्यों का मानना है कि यह मामला जवाबदेही तय करने का है।
जुकरबर्ग खुद मांगें माफी संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने स्पष्ट किया कि मेटा के अधिकारियों की माफी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद मार्क जुकरबर्ग को इस घटना के लिए माफी मांगनी होगी। दुबे ने चेतावनी दी कि अगर जुकरबर्ग ऐसा नहीं करते हैं, तो भारत सरकार को सेक्शन 79 के तहत मेटा को मिलने वाली सेफ हार्बर (कानूनी सुरक्षा) को वापस लेने पर विचार करना चाहिए।
क्या है मेटा इंडिया की मंशा पर सवाल? डॉ. निशिकांत दुबे ने मेटा इंडिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने ऐसा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की एल्गोरिदम और कार्यशैली देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश जैसी लगती है।
पांच घंटे तक गायब रहा वीडियो समिति ने इस बात पर चिंता जताई कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक कंटेंट रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक फेसबुक से गायब रहा। समिति का मानना है कि यह देश के शीर्ष नेतृत्व की संप्रभुता और देश की डिजिटल सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मसला है।
जवाबदेही तय करने की मांग संसदीय समिति के सदस्य इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी मनमानी नहीं करने दी जा सकती। बैठक में मौजूद कई सदस्यों ने कहा कि केवल तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। अब देखना यह होगा कि मेटा इस पर क्या रुख अपनाता है और क्या मार्क जुकरबर्ग व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करते हैं।
#WATCH | Delhi: After chairing the meeting of the Parliamentary Standing Committee on Communications & IT, Committee Chairman and BJP MP Dr Nishikant Dubey said, ...Understand the situation that has arisen within the algorithm. What Meta India did, what X did, and what YouTube… pic.twitter.com/L36mSc7bDl
— ANI (@ANI) August 3, 2026
दिन में कॉलेज, रात में पेट्रोल पंप: एक छात्रा के संघर्ष ने बदली राहगीर की सोच
बांकीपुर में भाजपा का 31 साल पुराना किला ढहा: आदित्य ठाकरे बोले- अब पूरे देश में बदलेगी हवा
पॉलिटिकल पार्टियां चापलूसों को पसंद करती हैं : नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस का TMC से मोहभंग
पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लगा था , बृजभूषण के बरी होते ही आर-पार के मूड में विनेश फोगाट
यूपी विधानसभा: हंगामे के साथ मॉनसून सत्र का आगाज़, विपक्ष का दानपेटी वाला प्रदर्शन
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की प्रचंड बढ़त पर तेज प्रताप यादव ने दी बधाई, बोले- यह जनता का अटूट विश्वास
स्पॉइलर देने की सजा: स्पाइडर-मैन का शो बना अखाड़ा, दर्शक हुए आपस में भिड़
पहलवानों का यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह बरी, बोले- जो राम रचि राखा
बांकीपुर का चौंकाने वाला नतीजा: प्रशांत किशोर की जीत पर गदगद हुए तेज प्रताप, भाजपा पर साधा निशाना
इजरायल में सत्ता का टकराव: रक्षा मंत्री और सेना आमने-सामने, IDF ने मानने से किया इनकार