गोरखपुर: खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में सोमवार की दोपहर सन्नाटा पसर गया। 17 वर्षीय छात्रा अर्पिता साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने न केवल उसके परिवार को, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। कुछ घंटे पहले तक जो बेटी कॉलेज में भविष्य संवारने के सपने देख रही थी, वह अचानक मौत के आगोश में समा गई।
नाना के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई मूल रूप से तेतरिया सिंहोरवा की रहने वाली अर्पिता पिछले पांच वर्षों से रुद्रपुर में अपने नाना शेषनाथ साहनी के घर रह रही थी। उसने यहीं से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में वह पास के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजन उसे एक होनहार और पढ़ाई में रुचि रखने वाली बेटी बताते हैं, जिसके सुनहरे भविष्य के लिए पूरा परिवार प्रयासरत था।
स्कूल से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम परिजनों के अनुसार, सोमवार को अर्पिता रोज की तरह कॉलेज से घर लौटी। घर आने के कुछ देर बाद ही वह अपने कमरे में चली गई। काफी समय तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। अर्पिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था।
पुलिस जांच में जुटी, वजह अभी भी पहेली घटना की सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, गांव में प्रेम प्रसंग समेत कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अधिकारी किसी भी दावे की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
परिवार गहरे सदमे में अर्पिता की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी यह समझ पाने में असमर्थ हैं कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति आई कि अर्पिता ने इतना कठोर कदम उठा लिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना की सच्चाई सामने आ सके।
*गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में 17 वर्षीय छात्रा अर्पिता साहनी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। कुछ घंटे पहले तक कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।@Uppolice… pic.twitter.com/asaosE0bwJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 3, 2026
70 लोग और एक बाथरूम ... सलमान खान ने बयां किया जेल का खौफनाक सच
कश्मीर घाटी में कुदरत का कहर: बादल फटने से मची तबाही, एक महिला की मौत और सैकड़ों लोग सुरक्षित निकाले गए
संसद में भारी हंगामा: बिना चर्चा के पास हुए दो अहम बिल, रिजिजू बोले- कांग्रेस दिशाहीन
रामायण का ट्रेलर देख रामानंद सागर के पोते ने दी प्रतिक्रिया, रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठाए सवाल
पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लगा था , बृजभूषण के बरी होते ही आर-पार के मूड में विनेश फोगाट
सनी देओल का विवादित बयान: पाकिस्तान को बताया मौसी , सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह का बड़ा दावा, नरोत्तम मिश्रा को लेकर कही ये बात!
क्या सच में बेरोजगारों को मिल रहे हैं 2500 रुपये? जानें प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता की वायरल सच्चाई
मुझे संघी बनना है, कन्वर्ट होना है : कंगना रनौत का दोटूक जवाब, समाज के ठेकेदारों को दी चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में सियासी महाभारत : भावुक हुए राजा वडिंग, अपनों पर ही लगाया राजनीतिक हत्या का आरोप