प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में हाल ही में सलमान खान का आगमन चर्चा का विषय बन गया। अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे भाईजान ने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान अपने जीवन के उस अध्याय का जिक्र किया, जिसे याद कर आज भी रूह कांप जाती है।
जेल की वो भयावह यादें सलमान खान ने जेल में बिताए उन दिनों को याद किया जो बेहद कठिन थे। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें एक बहुत ही तंग कोठरी में रहना पड़ता था। सलमान ने साझा किया कि उस छोटी सी जगह में 50 से 70 लोग एक ही बाथरूम साझा करते थे।
अभिनेता ने आगे बताया, वह इंडियन-स्टाइल वाला टॉयलेट था, जो अक्सर ऊपर तक भरा रहता था। स्थिति इतनी बदतर थी कि वहां छिपकलियां तक घूमती रहती थीं। सलमान के ये शब्द सुनकर शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और खुद सोहेल खान भावुक हो गए।
क्यों जेल गए थे भाईजान ? सलमान खान का नाम लंबे समय से काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले से जुड़ा रहा है। इस कानूनी लड़ाई के दौरान उन्हें चार बार जेल की हवा खानी पड़ी:
शो में क्यों है तनाव का माहौल? सलमान का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब सोहेल खान शो में भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सोहेल की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के शो से बाहर होने के बाद से ही घर में गठबंधन (अलायंस) बनाना उनके लिए चुनौती बन गया है।
हाल ही में हुए एक विवाद के दौरान सोहेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। फिनाले की दौड़ में शामिल होने के लिए गठबंधन बनाने की कोशिशों के बीच जब कंटेस्टेंट्स ने उनका साथ देने से मना किया, तो वे आपा खो बैठे और उन्होंने बाहर निकलने के लिए स्टोररूम का दरवाजा तक तोड़ दिया।
फिलहाल, सलमान के आने से शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है। दर्शकों की निगाहें अब 7 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोहेल इस मुश्किल वक्त से उबरकर जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं।
Sohail Khan & all the housemates are visibly emotional as #SalmanKhan opens up about the hardships & difficult moments he went through during his time in jail. The way Bhai describes everything is deeply moving, leaving everyone emotional & silent #Alliance…
— Sohail. (@BeingSohail__) August 3, 2026
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कॉकरोच का शंखनाद: छात्रों के लिए किसी भी सरकार से टकराने को तैयार अभिजीत दिपके
307 की बिरयानी विवाद के बाद स्टेज पर छलके प्रणित मोरे के आंसू, बोले- क्या तुम मुझे स्वीकार करोगे?
JPSC परीक्षा में धांधली: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू
बांकीपुर में 30 साल का किला ढहा: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा को दी तीखी चुनौती
बांकीपुर में BJP का 35 साल का किला ढहा, संजय सिंह बोले- युवाओं ने वोट पर चला दिया गड़ासा
बृजभूषण को क्लीन चिट पर भड़कीं विनेश फोगाट: कहा- पूरा सिस्टम एक बाहुबली को बचाने में जुटा
क्या शादी से पहले ही आर्थिक गुलामी में फंस जाएंगे रोनाल्डो? वायरल एग्रीमेंट ने मचाया हड़कंप
70 लोग और एक टॉयलेट, हर तरफ गंदगी : जेल की खौफनाक यादों पर छलका सलमान खान का दर्द
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बीच चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का बड़ा धमाका
संसद में संग्राम: नियम 267 की जिद और विपक्षी हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित