307 की बिरयानी विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने एक बार फिर मंच पर वापसी की है। 14 जून 2026 को जॉर्जिया में आयोजित उनके लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन दर्शकों के सामने भावुक होते नजर आए।
स्टेज पर भावुक हुए प्रणित वायरल वीडियो में प्रणित मोरे दर्शकों के सामने अपनी घबराहट साझा करते दिखे। उन्होंने कहा कि शो में आने से पहले उन्हें भारी चिंता थी कि लोग उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, जब मैं स्टेज पर आया और आप लोगों ने चीयर किया, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। इतनी सब चीजों के बाद भी आप लोगों का सपोर्ट देखकर मैं अभिभूत हूं। इस दौरान कॉमेडियन को अपने आंसू पोंछते हुए देखा गया।
विवाद पर मांगी थी माफी बता दें कि बिरयानी विवाद के बाद प्रणित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने माना था कि उस वक्त उन्हें स्टैंड लेना चाहिए था और उस लड़के को रोकना चाहिए था। उन्होंने लोगों से एक मौका देने की अपील की थी और वादा किया था कि वह एक बेहतर इंसान बनकर दिखाएंगे।
क्यों शुरू की थी कॉमेडी? शो के दौरान प्रणित ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कॉमेडी पैसे या शोहरत के लिए शुरू नहीं की थी। उन्होंने कहा, मैंने स्टैंड-अप इसलिए शुरू किया था क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती थी। मेरा मकसद हमेशा यही रहा है कि मेरी कॉमेडी से दूसरों के चेहरे पर मुस्कान आए। जब ऐसा नहीं हो पाता, तो बहुत दुख होता है।
मां की सीख और भरोसा जीतने की कोशिश प्रणित ने बताया कि इस विवाद के दौरान उनकी मां ने उन्हें सांत्वना दी और समझाया कि माफी मांग ली है, अब आगे का व्यवहार ही लोगों का भरोसा वापस दिलाएगा। कॉमेडियन ने कहा कि वह इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह एक बार फिर उनका भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
बिग बॉस से मिली थी पहचान गौरतलब है कि प्रणित मोरे बिग बॉस 19 में अपनी सादगी और बेहतरीन व्यवहार के लिए चर्चा में रहे थे। वह शो के फाइनलिस्ट बने थे और सेकंड रनर-अप के रूप में बाहर आए थे। अब देखना यह है कि क्या दर्शक उन्हें इस विवाद के बाद पूरी तरह माफ कर पाते हैं या नहीं।
This Clip Is from his Georgia Show (14th June)#PranitMore pic.twitter.com/NtTHGUhkB0
— Supreme (@DarshanShi67146) July 30, 2026
दतिया उपचुनाव में BJP की हार, CM मोहन यादव बोले- हमें पिछली बार से 1,700 वोट ज्यादा मिले
बिहार की सियासत में भूचाल: बांकीपुर में PK की एंट्री से हिल गई NDA, तेजस्वी के लिए भी खतरे की घंटी
मौत के जबड़ों पर काबू: कैसे पकड़ा जाता है एक खूंखार मगरमच्छ? देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का मिशन पीएम आवास , 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ करेंगे कूच
ट्रंप का सीजफायर का दावा बेअसर: गाजा में इजरायली हमलों से दहला इलाका, 18 की मौत
दिल्ली में हुआ ‘गोल्डन गर्ल’ का सम्मान: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने खिलाई मिठाई
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बीच चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का बड़ा धमाका
अब किसी को मत डसना! फन फैलाए सांप के सामने साध्वी ने पढ़ा मंत्र, वीडियो देख दंग रह गए लोग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की प्रचंड बढ़त पर तेज प्रताप यादव ने दी बधाई, बोले- यह जनता का अटूट विश्वास
रामायण कास्टिंग: साई पल्लवी और यश पर फिदा रामानंद सागर के पोते, रणबीर कपूर को लेकर जताई ये चिंता!