कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में श्रीलंका के 23 वर्षीय एथलीट रुमेश थरंगा पथिरागे ने दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में 89.75 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में उन्होंने ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा (85.83 मीटर) को भी पीछे छोड़ दिया। यह जीत न केवल रुमेश के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है, बल्कि श्रीलंका के लिए एक ऐतिहासिक पल भी है।
रुमेश की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 21 मार्च 2003 को जन्मे रुमेश ने अपने खेल करियर की शुरुआत क्रिकेट से की थी। 2012 में कोलंबो के सेंट पीटर्स कॉलेज के लिए खेलते हुए वह एक तेज गेंदबाज के रूप में उभरे थे। अपनी गेंदबाजी के दिनों में वह नियमित रूप से 130-134 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते थे।
रुमेश के जीवन में बदलाव तब आया जब उनके पिता, जो खुद एक पूर्व एथलीट थे, ने उन्हें एथलेटिक्स में हाथ आजमाने की सलाह दी। 2017 में कोच टोनी प्रसन्ना ने रुमेश के कंधे की अद्वितीय ताकत और शारीरिक क्षमता को पहचाना। कोच ने उन्हें क्रिकेट छोड़कर जैवलिन थ्रो पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। यह फैसला उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
रुमेश अब महज एक उभरता हुआ नाम नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक थ्रोअर्स में से एक बन चुके हैं। इस सीजन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 92.62 मीटर रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और केशोरन वालकॉट जैसे दिग्गजों के बीच गोल्ड जीतकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार हैं।
यह स्वर्ण पदक श्रीलंका के एथलेटिक्स इतिहास में एक नया अध्याय है। श्रीलंका ने 20 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है। साथ ही, 1950 के बाद पहली बार किसी श्रीलंकाई एथलीट ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पीला तमगा हासिल किया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स की इस सफलता के बाद अब रुमेश पूरी तरह से आगामी एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गए हैं। जिस तरह की फॉर्म और आत्मविश्वास रुमेश ने दिखाया है, उसे देखते हुए यह तय है कि आने वाले समय में विश्व एथलेटिक्स मंच पर श्रीलंका का नाम सबसे ऊपर रहने वाला है। एशियन गेम्स में एक बार फिर नीरज चोपड़ा और रुमेश के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।
GOLD FOR SRI LANKA 🇱🇰🥇
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) July 31, 2026
Rumesh Tharanga Pathirage has won the gold medal in the men’s javelin throw at the 2026 Commonwealth Games with a sensational throw of 89.75m.
A historic achievement for Sri Lanka 🇱🇰👏 👏 pic.twitter.com/cRk9tkBpY8
NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के बीच बड़ा बदलाव: दिल्ली हाईकोर्ट ने 138 जजों का किया तबादला
भारत ने रचा इतिहास: सफदरजंग अस्पताल में हुई दुनिया की पहली रोबोटिक हार्ट वाल्व सर्जरी
क्या भारत में बदलेंगे WhatsApp के नियम? यूजर्स से मांगी जा रही डेट ऑफ बर्थ
CWG 2026: रिंग में बरपा कहर, भारत को ऐतिहासिक 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले ये हैं ‘गोल्डन पंच’
# कॉकरोच जनता पार्टी के फंड और विदेशी शिक्षा पर उठे सवाल: जांच की मांग से गरमाई राजनीति
हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरों पर लगा पूर्ण विराम, फ्रेंचाइजी ने किया स्पष्ट
देश के 12 राज्यों में मॉनसून का हाहाकार : गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में शक्तिमान और कपिल शर्मा की एंट्री? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
6 साल का लंबा इंतजार खत्म: शिपकी ला दर्रे से फिर शुरू हुआ भारत-चीन व्यापार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने