कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया। चोट के बाद वापसी कर रहे नीरज ने ग्लासगो में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि फैंस को गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन कठिन परिस्थितियों में मेडल जीतना उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
नीरज का जादुई थ्रो फाइनल इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का थ्रो फेंका। इस स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नीरज की फिटनेस और वापसी को देखते हुए यह सिल्वर मेडल किसी गोल्ड से कम नहीं माना जा रहा है।
पीएम मोदी का खास संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ग्लासगो में नीरज ने एक बार फिर निरंतरता, धैर्य और साहस का परिचय दिया है। उनकी सफलता हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। भविष्य की योजनाओं के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यशवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के लिए दोहरा जश्न तब हुआ, जब 24 वर्षीय यशवीर सिंह ने भी पदक जीता। उन्होंने 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पोडियम पर दो भारतीयों का होना भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी ने यशवीर सिंह की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, यशवीर ने अपने शानदार प्रदर्शन और समर्पण से कई युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है। उनकी यह उपलब्धि काबिल-ए-तारीफ है।
ग्लासगो में मिले ये दो पदक आने वाले समय में भारतीय एथलेटिक्स के सुनहरे भविष्य की गवाही दे रहे हैं।
An outstanding Silver for Neeraj Chopra in the Men’s Javelin event at Glasgow!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
He has once again demonstrated remarkable consistency, composure and spirit. His successes make every Indian proud. My best wishes to him for the endeavours ahead. #CWG2026@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/5sJjjCQg4W
भोगापुरम को मिली नई उड़ान: पीएम मोदी ने किया अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला, धंधे और कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप
क्या जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी ने दी धमकी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
गोरखपुर जेल की सुरक्षा को चुनौती: 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा रेप का आरोपी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
देश मांग रहा माफी, मोदी ने कर दिया माफ : नीट विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला
नीरज चोपड़ा को क्रिकेटर ने दी मात: कॉमनवेल्थ गेम्स में रुमेश थरंगा का करिश्माई गोल्ड
पीएम मोदी का दक्षिण भारत मिशन: आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को मिलेगा 18,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा
भारत और लेसोथो की दोस्ती को नई उड़ान: किंगडम इन द स्काई के साथ रणनीतिक साझेदारी पर बड़ा दांव
सनातन का अपमान और संसद में चोरी का ड्रामा : पप्पू यादव समेत विपक्षी सांसदों पर चौतरफा संकट