कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा को हराकर श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले ने दुनिया भर के खेल प्रेमियों को चौंका दिया है।
23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिराज के लिए यह जीत किसी सपने जैसी है। एथलेटिक्स से पहले वह क्रिकेट के मैदान पर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते थे। एक समय वह 134 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करने वाले होनहार तेज गेंदबाज थे। क्रिकेट से जैवलिन थ्रो में आने का उनका फैसला श्रीलंका के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
ग्लासगो की ठंडी और हवादार शाम में मुकाबला बेहद कठिन था। पथिराज अपने पहले पांच प्रयासों में लड़खड़ाते नजर आए और सिर्फ एक थ्रो ही सही ढंग से कर पाए। हालांकि, उनका वह एक सटीक निशाना 89.75 मीटर की दूरी का था, जिसने उन्हें सीधे गोल्ड मेडल दिला दिया।
भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने हार नहीं मानी और इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो (85.83 मीटर) फेंका, लेकिन वह पथिराज के रिकॉर्ड से पीछे रह गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, भारत के यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर के शानदार थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
रुमेश थरंगा की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2006 के मेलबर्न गेम्स के बाद कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले वह पहले श्रीलंकाई एथलीट बन गए हैं। जीत के बाद भावुक पथिराज ने कहा, श्रीलंका के लिए जैवलिन में पहला गोल्ड जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। पोडियम पर हमारा राष्ट्रगान बजना मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है।
एक तरफ जहां नया चैंपियन मिला, वहीं दूसरी ओर गत चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम पूरी तरह फ्लॉप रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे नदीम 77.41 मीटर के थ्रो के साथ 9वें स्थान पर रहे और टॉप-8 से भी बाहर हो गए। इस हार के साथ ही नदीम का खिताब बचाने का सपना टूट गया।
Commonwealth Games Men’s Javelin throw.
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) July 31, 2026
🥇 Rumesh Tharanga 🇱🇰 – 89.75m
🥈 Neeraj Chopra 🇮🇳 – 85.83m
🥉 Yash Vir Singh 🇮🇳 – 85.41m
What a night 💪 pic.twitter.com/bbBFvjBooS
कावेरी जल विवाद: 13 अगस्त को कर्नाटक बंद का ऐलान, CM शिवकुमार ने तमिलनाडु के समकक्ष से मुलाकात टालने की अपील की
संसद में साधु बनकर बैठे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर अनोखा प्रदर्शन
10 का दम: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ऐतिहासिक जलवा, सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में
सॉरी मम्मी, अब और सहा नहीं जाता : सचिवालय अफसर की पत्नी बनी मनहूस के ताने की शिकार, शादी के 8 महीने बाद संदिग्ध मौत
6000 गानों की जादुई आवाज खामोश: दिग्गज गायिका जमुना रानी का 88 वर्ष की आयु में निधन
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की उम्रकैद तक का सफर, तारीख दर तारीख समझिए पूरी टाइमलाइन
रात में टॉर्च जलाकर सोलर पैनल चार्ज करने का वीडियो वायरल, लोग बोले- यह है नेक्स्ट लेवल जुगाड़
स्पेन में 60 हजार घुसपैठियों का तांडव: घरों में लूटपाट और सड़कों पर आगजनी से दहला यूरोप
साइकिल रिपेयरिंग से कॉमनवेल्थ गोल्ड तक: कौन हैं यूपी पुलिस की स्टार दरोगा अस्मिता डे?
मासूम की आखिरी इच्छा अधूरी: अंतिम संस्कार के 3 घंटे बाद मां ने बेटे को दिया जन्म, दरिंदे सिपाही ने की थी बर्बर हत्या