नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिड़े जन-आंदोलन के बीच पाकिस्तान सरकार का बर्बर चेहरा सामने आया है। भारत ने शुक्रवार को वहां के नागरिकों के खिलाफ पाकिस्तान की हिंसा और सेना के दमन की कड़ी निंदा की है।
नागरिक दुश्मन नहीं : भारत का सख्त रुख विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तब दिखी, जब वहां के रक्षा मंत्री ने अपने ही क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे आम नागरिकों को दुश्मन करार दे दिया। भारत ने इसे पाकिस्तान का अपने ही लोगों के प्रति तिरस्कार बताया है।
40 से ज्यादा नागरिकों की मौत का दावा प्रवक्ता ने बताया कि PoK में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी प्रशासन बेरहम बल का प्रयोग कर रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन झड़पों में अब तक 40 से ज्यादा नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मुजाहिदीन का जिन्न फिर बाहर रणधीर जायसवाल ने एक बड़ी पोल खोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने जिन्हें भारत को अस्थिर करने के लिए मुजाहिदीन के रूप में तैयार और हथियारबंद किया था, वे अब उन्हीं के लिए मुसीबत बन गए हैं। ये हथियारबंद समूह अब देश के खिलाफ ही खड़े हो गए हैं।
शर्मनाक चुनाव और धांधली के आरोप PoK में जारी चुनावों को भारत ने पूरी तरह शर्मनाक करार दिया है। जायसवाल ने कहा कि हिंसा और बड़े पैमाने पर धांधली के बीच हो रहे ये चुनाव इस बात का सबूत हैं कि वहां की जनता पाकिस्तानी शासन को नकार चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग भारत ने वैश्विक बिरादरी से अपील की है कि वे PoK की स्थिति को गंभीरता से लें। वहां के नागरिक गैर-कानूनी हत्याओं की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। भारत ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान को उसके अत्याचारों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
क्या है तनाव की असली वजह? बता दें कि PoK में पिछले एक महीने से भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। स्थानीय लोग महंगाई, प्रशासन की बेरुखी और राजनीतिक भेदभाव से त्रस्त हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में हो रहे ये प्रदर्शन अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुके हैं, जिसे कुचलने के लिए पाकिस्तान की सेना ने हथियार उठा लिए हैं।
Delhi: MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, Branded the protesting civilians as enemies, you would have seen those comments. Adding to this the Special Assistant of the Prime Minister on Political Affairs openly admitted that the very Mujahideen that Pakistani establishment… pic.twitter.com/S6422EX5p9
— IANS (@ians_india) July 31, 2026
दिल्ली पुलिस पर हमला: 20 जुलाई की हिंसा का खौफनाक सच, घायल जवानों के परिजनों ने बयां किया दर्द
कावेरी विवाद की भेंट चढ़ी जन नायगन : कर्नाटक में थलापति विजय की फिल्म की स्क्रीनिंग पर लगी रोक
संसद में साधु बनकर घिरे पप्पू यादव, संतों ने कहा- धैर्य की सीमा टूटी तो भागने की जगह नहीं मिलेगी
संसद परिसर में साधु वेश का नाटक और राहुल गांधी का दान: भड़के संतों ने दी जूता मारने की चेतावनी
क्या बीजेपी छोड़ रहे हैं शहजाद पूनावाला? सोशल मीडिया बायो बदलते ही मची खलबली
सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान: क्या बोले दिल्ली दंगा मामले के दोषी?
नेकदिली का बुरा अंजाम: ट्रक ड्राइवर ने दी लिफ्ट, लड़के ने बैंक खाते से उड़ाए 45,600 रुपये
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन के गेट पर जानलेवा स्टंट, लापरवाही देख भड़के लोग
# शर्मनाक! नाले के पाइप में आपत्तिजनक हालत में मिला कपल, वीडियो देख उबल पड़ा सोशल मीडिया
जब विलेन ने छीनी हीरो की लाइमलाइट: रामायण के यश से लेकर शोले के गब्बर तक ने मचाया धमाल