भिवंडी के नारपोली स्थित बालाजी नगर, गंगाराम वाड़ी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कोहिनूर अपार्टमेंट नाम की इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मरम्मत बनी जान की दुश्मन प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका ने इस इमारत को पहले ही सी-कैटेगरी के तहत खतरनाक घोषित कर रखा था। आशंका जताई जा रही है कि रात करीब 11 बजे मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान पिलर के साथ छेड़छाड़ की गई, जिससे पूरी संरचना ढह गई।
मंत्री ने दिए जांच के सख्त आदेश राज्य के जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों और घायलों की पहचान रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में शमीम शेख, रणजीत सिंह, राधेश्याम, मिराज रसूल शेख, संतोष कुमार पांडे, शमीम अंसारी, राकेश पासवान, मुकेश पासवान और अशोक पासवान शामिल हैं। वहीं, घायल अभय कुमार, दीपक कुमार यादव और संगीता प्रजापती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एनडीआरएफ (NDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमों ने पूरी रात मलबा हटाने का काम किया। मौके पर जेसीबी और पोक्लेन मशीनों की मदद ली जा रही है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया है।
खतरनाक इमारतों पर सख्त रुख घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दुख व्यक्त किया है। मंत्री गिरीश महाजन ने भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका को निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब पूरे जिले में खतरनाक घोषित की गई इमारतों का फिर से सर्वे करें और उन्हें तुरंत खाली करवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
📍 भिवंडी
— Girish Mahajan (@girishdmahajan) July 31, 2026
भिवंडीतील नारपोली परिसरातील कोहिनूर इमारतीचा काही भाग कोसळून झालेल्या दुर्दैवी दुर्घटनेनंतर आज घटनास्थळी भेट देऊन बचाव आणि मदतकार्याचा सविस्तर आढावा घेतला. आपत्ती व्यवस्थापन यंत्रणा, अग्निशमन दल, पोलीस प्रशासन तसेच अन्य संबंधित विभागांकडून सुरू असलेल्या बचाव मोहिमेची… pic.twitter.com/CfnOSvJ0Nv
अंकित शर्मा हत्याकांड: आईबी ऑफिसर के कातिल ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा झकझोर देने वाला अपराध
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की उम्रकैद तक का सफर, तारीख दर तारीख समझिए पूरी टाइमलाइन
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन के गेट पर जानलेवा स्टंट, लापरवाही देख भड़के लोग
उत्तराखंड की संजीवनी: AIIMS ऋषिकेश से शुरू हुई देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा
वो हमेशा इंडिया के खिलाफ थे... आकाश चोपड़ा ने अंपायर स्टीव बकनर पर खोला बड़ा राज
संसद में गतिरोध: तारिक अनवर का सरकार को अल्टीमेटम, बिना विश्वास में लिए नहीं चलेगा सदन
फाइनल की दहलीज पर अरशद नदीम: पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर ने देश से मांगी दुआएं
19 साल के वनवास के बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, कहा- मैं मेहमान नहीं, बंगाल की बेटी हूं
कावेरी जल विवाद की भेंट चढ़ी थलपति विजय की फिल्म, कर्नाटक में थिएटर्स से हटाए गए पोस्टर
NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा की चुप्पी टूटी: बोले- कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं, ठोस सुधार से होगा