बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या पूनावाला पार्टी से दूर हो रहे हैं?
पूनावाला ने अपने बायो से बीजेपी प्रवक्ता का पद हटा दिया है। अब उन्होंने खुद को धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय के रूप में पेश किया है। साथ ही, उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी और एक लेखक बताया है।
पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उस समय वे महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव थे। उन्होंने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया को धांधली और मजाक करार दिया था। उनके इन बयानों के बाद वे बीजेपी में शामिल हुए और टीवी डिबेट्स में पार्टी का चेहरा बन गए।
शहजाद पूनावाला के कांग्रेस पर हमला बोलने से उनके निजी जीवन में भूचाल आ गया था। 2017 में उनके भाई तहसीन पूनावाला ने सार्वजनिक रूप से शहजाद से अपना रिश्ता तोड़ लिया था।
तहसीन ने सोशल मीडिया पर लिखा था, मैंने शहजाद को अपने बच्चे की तरह पाला है। उसका यह कदम अस्वीकार्य है। मैं और मेरी पत्नी (मोनिका वाड्रा) अब उससे कोई संबंध नहीं रखते।
इस विवाद के दौरान तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने भी शहजाद से दूरी बना ली थी। दिलचस्प बात यह है कि मोनिका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं। इस पारिवारिक कलह के बाद शहजाद ने कहा था कि वे वंशवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे।
बीजेपी की ओर से पूनावाला के इस बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, अपने बायो को पूरी तरह वैचारिक रंग देने के पीछे उनका क्या मकसद है, यह आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो पाएगा। क्या यह उनका पार्टी से मोहभंग है या किसी नई राजनीतिक रणनीति का हिस्सा? यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
The upcoming Congress president election is a selection and not an election. Its a sham election process: Shehzad Poonawalla,Maharashtra Congress Secretary pic.twitter.com/TdQSXs98Wq
— ANI (@ANI) November 30, 2017
वो हमेशा इंडिया के खिलाफ थे... आकाश चोपड़ा ने अंपायर स्टीव बकनर पर खोला बड़ा राज
आप बीजेपी से हो क्या? : घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों के सवाल पर राहुल गांधी का विवादित बयान
वो भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं : मोहम्मद शमी के करियर पर अजीत अगरकर का बड़ा खुलासा
औरतों को असहज नहीं कर सकते... : राम कपूर की हरकत पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, लॉकअप 2 में मचा बवाल
बीजेपी नेता की बेटी का खुला विद्रोह: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माफी नहीं, बल्कि खुद को शहीद दिखाने की कोशिश
क्या विरोध जताना अब अपराध है? PM पर टिप्पणी करने वाली युवती के समर्थन में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी
उत्तराखंड की संजीवनी: AIIMS ऋषिकेश से शुरू हुई देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा
कराची में गैंगवार की आहट: उजैर बलोच के भाई जुबैर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाका थर्राया
शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? X बायो बदलते ही सियासी गलियारों में मची हलचल
छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का रोडमैप लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम साय, प्रधानमंत्री से की खास चर्चा