पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। डंकुनी-सियालदह डाउन लोकल ट्रेन के ऊपर अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार टूटकर गिर गया। इस घटना के बाद ट्रेन के ऊपर तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिसे देखकर यात्रियों में खौफ का माहौल पैदा हो गया।
जान बचाने के लिए भागे यात्री यह भयावह घटना 29 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे हुई। ट्रेन के ऊपर बिजली की लाइव तार गिरते ही जोरदार धमाके और चिंगारियां दिखाई देने लगीं। अपनी जान बचाने के लिए यात्री चलती ट्रेन से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्रियों की अफरा-तफरी और ट्रेन की छत से निकलती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।
फैराडे केज ने बचाई जान गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की मेटेलिक बॉडी ने इस दौरान फैराडे केज (Faraday Cage) की तरह काम किया। इस कारण बिजली का करंट डिब्बों के अंदर नहीं फैला और लोग सुरक्षित बच गए।
तत्काल काटी गई बिजली सप्लाई घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और तुरंत बिजली की सप्लाई काट दी गई। मरम्मत कार्य के लिए टावर वैगन को मौके पर भेजा गया। इस दौरान कई घंटों तक सियालदह-डंकुनी कॉरिडोर पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। अधिकारियों ने पहले ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की, उसके बाद ही आवागमन बहाल किया गया।
क्यों टूटा तार? जांच जारी सियालदह-डंकुनी मार्ग कोलकाता का सबसे व्यस्त रेल रूट माना जाता है, जहाँ से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। अचानक सेवाएं ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि भारी-भरकम ओवरहेड तार आखिर क्यों टूटा। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
*A fire broke out in a #train at #Dakshineswar railway station, triggering panic among passengers.#Kolkata #WestBengal #Train #IndianRail #Railways #RailwaySafety #LocalTrain #IndianRailways #trains pic.twitter.com/w0POtj1geW
— Abhijit Basak (@abhijitnow) July 30, 2026
नीली जर्सी के बाद अब भगवा: भारतीय हॉकी टीम ने क्यों बदला अपना रंग?
हॉकी का नया रंग: नीले टर्फ पर भगवा जर्सी का क्या है असली गणित?
दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार में हाहाकार: लोगों की मेहनत की कमाई, घर और शादी के सपने हुए राख
पैलेट गन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को थमाया नोटिस
राज्यसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल: जितेंद्र सिंह ने कहा - अब देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं
हमारा झूठा मुख्यमंत्री : पेपर लीक पर हरसिमरत कौर बादल का बड़ा हमला, गृह मंत्री से जांच की मांग
राजा रघुवंशी मर्डर केस: आरोपी पत्नी सोनम के सरेंडर के बाद भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उम्मीद जगी है
NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग में बड़े बदलाव, अब घर बैठे होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
राज्यसभा में मनुस्मृति पर संग्राम: खरगे की विवादित टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाई गई
सीएम साय का गुरुग्राम दौरा: मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का हाल