आगामी FIH वर्ल्ड कप (अगस्त 2026) के लिए भारतीय हॉकी टीमों की नई केसरिया जर्सी ने खेल के मैदान से निकलकर सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी है। नीली जर्सी को अलविदा कहकर नई किट अपनाने के फैसले पर अब तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सियासी बयानबाजी और निशाना इस बदलाव पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जर्सी का रंग बदले या इतिहास को नए सिरे से लिखने का प्रयास करे, देश का युवा सब देख रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
हॉकी इंडिया ने बताई तकनीकी मजबूरी विवाद बढ़ता देख हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला पूरी तरह से तकनीकी कारणों से लिया गया है। बोर्ड के अनुसार, वर्तमान इंटरनेशनल हॉकी पिचों का रंग नीला होता है। नीली जर्सी पहनने पर खिलाड़ियों को मैदान की सतह और साथी खिलाड़ियों के बीच अंतर करने में परेशानी होती थी।
हॉकी इंडिया ने बताया कि कोच और खिलाड़ियों के फीडबैक के बाद ही पीला या केसरिया रंग चुनने का निर्णय लिया गया ताकि मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे को साफ देख सकें।
क्या है केसरिया का महत्व? तकनीकी जरूरत के अलावा, हॉकी इंडिया ने केसरिया रंग को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह रंग हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हिस्सा है और साहस, त्याग व विजय का प्रतीक है। इससे पहले भी 2014 में टीम ने पीली और 2018 में आसमानी नीली जर्सी पहनी थी, लिहाजा रंग बदलना कोई नई बात नहीं है।
खिलाड़ियों का पक्ष हॉकी इंडिया के मुताबिक, जर्सी का यह नया डिजाइन खिलाड़ियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद तैयार किया गया है। टीम अब इसी नई किट के साथ नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार है।
#WATCH | Delhi: On Hockey India changed national team jerseys from blue to saffron, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, Whether they change uniforms or try to rewrite history through education policy, no matter what they do... You have seen what the youth of our country… pic.twitter.com/EGCcFnxcxA
— ANI (@ANI) July 30, 2026
एल्बी मोर्कल संभालेंगे जोबर्ग सुपर किंग्स की कमान, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह
बुमराह को श्रीलंका टेस्ट सीरीज से दूर रखने की सलाह: अश्विन ने बताया क्यों है आराम जरूरी
नाटो की दहलीज पर रूसी मिसाइल: पोलैंड में अलर्ट, युद्ध की आग में दहला यूरोप
रामायण ट्रेलर में आखिर कौन है भगवान विष्णु? एक झलक ने फैंस में मचाई खलबली
मोदी विष्णु के अवतार हैं, उनके पैर धोकर पानी पीना मेरा सौभाग्य होगा : सुदेश बेरी
भारतीय हॉकी टीम की केसरिया जर्सी पर विवाद: खेल या सियासत?
बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, कहा- 3 तारीख को बीजेपी के गढ़ में जलेगी लालटेन
LPG सिलेंडर धारक सावधान: बिना रुकावट गैस और सब्सिडी पाने के लिए तुरंत करें यह काम
अभिजीत दिपके का बड़ा खुलासा: BJP के ऑफर को बताया धमकी , शिक्षा मंत्री को कहा रिप्लेसमेंट कॉपी
महेश बाबू, प्रियंका और निक की मूवी नाइट : वाराणसी के सेट से बाहर आई ये खास तस्वीरें