लखनऊ की सड़कों पर सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लुका-छिपी शुरू हो गई।
पुतला छीनने की दौड़ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक विवादित बयान के विरोध में लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने कंगना का पुतला जलाने की कोशिश की, वहां तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर ने फुर्ती दिखाई।
इंस्पेक्टर ने झपटकर पुतले का एक हिस्सा छीन लिया और तेजी से दौड़ लगा दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी उनके पीछे-पीछे दौड़ती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गटर छाप बयान पर गुस्सा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना रनौत ने देश की बेटियों और महिलाओं को गटर छाप कहकर अपमानित किया है। उनका कहना है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण का केवल ढोंग करती है, जबकि उनके सांसद महिलाओं का निरादर कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कंगना से बिना शर्त माफी की मांग की है।
कंगना का पलटवार विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बच्चों और बुजुर्गों के सामने घटिया और अश्लील हरकतें करने से रोका है। हम समाज में ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करते।
कंगना ने अपने बचाव में कहा कि वे नहीं चाहतीं कि आने वाली पीढ़ी या परिवार के लोग इस तरह के प्रदर्शनों में अश्लील हरकतों को सामान्य रूप में देखें।
क्या है पूरा विवाद? दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने भारतीय युवा महिलाओं की भाषा और लाइफस्टाइल को जेनरेशन गटर कहा था। इस टिप्पणी के बाद से ही देशभर में विपक्ष और महिला संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ की यह घटना उसी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
*A UP police inspector made a heroic effort in the line of duty while snatching and running away with a portion of the effigy of BJP MP Kangana Ranaut. Happened when Congress workers tried to burn Ranaut s effigy at party office in Lucknow. pic.twitter.com/BLgCjJugyB
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 29, 2026
28 की उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे: कंगना रनौत और सौरव दास के बीच छिड़ी जुबानी जंग
हार पर डबल मार : वेस्टइंडीज से शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम की टूटी-फूटी इंग्लिश का उड़ा मजाक
क्या उंगली चटकाकर कराई गई धोखे से विकेट? क्रिकेट जगत में क्लिकगेट विवाद मचा रहा बवाल
जंतर-मंतर पर फिर सुलग उठा विरोध: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब छात्रों की नई जंग क्या है?
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जाने से बचें
कर्नाटक में स्वास्थ्य आपातकाल: 7,000 से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बंगाल में बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक : 5 करोड़ कैश और 15 किलो सोने का जखीरा बरामद
भोपाल में जेन-जी किसानों का हल्ला बोल: सीएम हाउस तक मार्च, खाद-मूंग खरीदी पर आर-पार की जंग
गगनयान की राह हुई आसान: ISRO ने समुद्र के बीचों-बीच हासिल की बड़ी कामयाबी!
CWG 2026: ग्लासगो में भारत का दम, वेटलिफ्टरों और एथलीटों ने अब तक जीते 12 पदक