कर्नाटक राज्य में युवाओं और छात्रों के बीच HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 18 से 25 साल की उम्र के 7,000 से अधिक छात्र और युवा HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी इंजीनियरिंग व डिग्री कॉलेजों में HIV टेस्टिंग और काउंसलिंग कैंप आयोजित करने का फैसला किया है। यह पहल कर्नाटक राज्य एड्स रोकथाम सोसाइटी (KSAPS) की सिफारिश पर शुरू की गई है। विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) और कॉलेज शिक्षा विभाग मिलकर इन इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप (IHC) का संचालन करेंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि टेस्टिंग पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी। किसी भी छात्र की जांच उसकी स्पष्ट मंजूरी के बिना नहीं की जाएगी। इसके अलावा, गोपनीयता बनाए रखने के लिए KSAPS ने एक खास QR कोड-आधारित HIV असेसमेंट टूल भी लॉन्च किया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर अपने जोखिम का पता लगा सकते हैं।
आंकड़े बताते हैं कि 18 से 35 साल के उम्र-वर्ग में HIV संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। 2023-24 में इस वर्ग में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 44,500 थी, जो 2025-26 तक बढ़कर 66,600 हो गई है। यह वृद्धि स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
सरकार ने इस महामारी पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के 95-95-99 मॉडल को अपनाया है:
वर्तमान में कर्नाटक में लगभग 2.60 लाख लोग HIV के साथ जी रहे हैं, जिनमें से केवल 2.05 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि राज्य में अभी भी लगभग 54,000 लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने संक्रमण के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि सरकार अब कॉलेज परिसरों में टेस्टिंग को अनिवार्य और सुलभ बनाने पर जोर दे रही है।
Over 7,000 young people and students aged 18 to 25 have tested positive for HIV in Karnataka, prompting the state government and the Karnataka State AIDS Prevention Society to mandate integrated health camps for HIV testing, screening, and counseling. pic.twitter.com/8De0uts3eK
— Dr Edmond Fernandes, MD (@Edmondfernandes) July 28, 2026
एशियन गेम्स 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की हुंकार, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे गोल्ड बचाने की कमान
दिल्ली से लौटे अभिजीत दीपके: सरकार नहीं सुधरी तो चुनाव में युवा सिखाएंगे सबक
भोपाल में किसानों का मूंग संग्राम: बैरिकेड्स तोड़े, मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
एशियन गेम्स 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, नजरें स्वर्ण पदक और लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर
शादी से इनकार पर हैवान बना प्रेमी: गर्लफ्रेंड को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
पेपर लीक बिल पर संग्राम: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- संसद में अभद्र भाषा का हो रहा इस्तेमाल
ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर रोमांच के लिए ढीली करनी होगी जेब, ग्लास वॉकवे के लिए तय हुआ शुल्क
रूस में बैठा छात्र और बिहार में FIR: नीट पेपर लीक विरोध का अजीबोगरीब मामला
23 साल बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे तारा सिंह , लेकिन इस बार बदल गया है अंदाज; क्या बंटवारा 1947 दोहरा पाएगी गदर का इतिहास?
जापान में भूकंप का तांडव: 13 की मौत, पटरी से उतरी ट्रेन और मलबे में तब्दील हुआ शहर