जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
भारत का लक्ष्य स्पष्ट है—स्वर्ण पदक का बचाव करना और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करना।
टीम में अनुभव और ऊर्जा का शानदार संतुलन है। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, तो वहीं फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह और अभिषेक जैसे आक्रामक खिलाड़ी विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
कोच क्रेग फुल्टन ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह स्क्वॉड काफी अनुभवी है और हम जापान में कड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं। उनका मुख्य फोकस ओलंपिक कोटा हासिल करना है।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, सीनियर हो या जूनियर, मुझे अपनी पूरी टीम पर भरोसा है। हमारा लक्ष्य मैदान पर दबाव न लेना और खेल का पूरा आनंद लेना है। हम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और अपने प्रदर्शन के जरिए पदक का बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है। भारत को पूल ए में रखा गया है। भारत के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:
सभी मुकाबले काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि मौजूदा चैंपियन टीम एक बार फिर तिरंगा लहराते हुए घर लौटेगी।
Presenting the Indian Men s Hockey Team for 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026. 🇮🇳❤️
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 29, 2026
Together, let s defend our gold medal and book a spot in the LA 2028 Olympics. 💙🏑
🗓️: Sept 19 to Oct 4#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AsianGames pic.twitter.com/hlwxVNgkNw
ब्लैक सी में फंसे 13 भारतीय नाविक: मिसाइल हमलों के बीच जिंदगी और मौत की जंग
23 साल बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे तारा सिंह , लेकिन इस बार बदल गया है अंदाज; क्या बंटवारा 1947 दोहरा पाएगी गदर का इतिहास?
क्या मोहम्मद शमी की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगी वापसी? BCCI का बड़ा खुलासा
जापान में कुदरत का कहर: 7.1 तीव्रता के भूकंप से 18 की मौत, मलबे में जिंदगियों की तलाश जारी
16 करोड़ का पुल बना आफत : देहरादून में मरम्मत के दौरान धंसी सड़क, ट्रक फंसा
लोकसभा में इडियट शब्द पर घमासान: राहुल गांधी के तीखे हमले से मचा हड़कंप, रिजिजू की दो टूक - सबूत दो या माफी मांगो
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में प्रीति और प्रिया का जलवा, भारत के खाते में पक्के हुए दो और मेडल
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित्त, जीत के करीब पहुंचकर बिखरी टीम
एशियन गेम्स 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की हुंकार, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे गोल्ड बचाने की कमान
लंच बना जानलेवा: गले में फंसा अंडे का निवाला, दोस्तों की मुस्तैदी से बची युवक की जान