संसद में गूंजी युवाओं की बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। राहुल ने कहा कि सड़कों पर जो दिखा, वह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी, बल्कि देश के युवाओं और भविष्य की पीढ़ी की गहरी अभिव्यक्ति थी। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को, विशेषकर बीजेपी को इस भावना का सम्मान करना चाहिए।
छात्रों के समर्थन में राहुल का तर्क बहस के दौरान राहुल गांधी ने एक छात्र के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में छात्र सच को गर्व के साथ देखते हैं, जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जिन्हें इमेज की जरूरत होती है। राहुल ने दावा किया कि युवाओं का यह संघर्ष हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और अगर बीजेपी नेता अपने बच्चों से पूछें, तो उन्हें भी युवाओं के इस संघर्ष का समर्थन ही मिलेगा।
किरेन रिजिजू का कड़ा एतराज राहुल गांधी के भाषण के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी बात कह रहे हैं। रिजिजू ने राहुल द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को असंसदीय करार देते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। रिजिजू ने कहा कि वह छात्रों के नाम का इस्तेमाल कर खुद अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने संभाली कमान राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। स्थिति को बिगड़ता देख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सत्ता पक्ष के सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की और साथ ही यह भी कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए।
पंजाब सरकार पर बरसी कांग्रेस संसद के बाहर कांग्रेस ने अलग मोर्चा खोला। कांग्रेस सांसदों ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं, वे पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? कांग्रेस ने पंजाब के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
आगे क्या? संसद के मानसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। सदन में हंगामे के चलते अब इस महत्वपूर्ण बिल पर अगली चर्चा मंगलवार दोपहर 12 बजे होगी। फिलहाल, छात्रों के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
#WATCH | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, ...I was very excited, reassured by what the future of this country did on our streets. This was not anger, not violence, not hatred. This was a deep expression of the youth of this country of the future generation of this country and I… pic.twitter.com/FmL801J4hg
— ANI (@ANI) July 29, 2026
छात्रों से किए वायदे से मुकर रही सरकार? फिर भड़क सकता है युवाओं का आक्रोश
पेपर लीक बिल: सिर्फ सजा काफी नहीं, सिस्टम में बड़े बदलाव की दरकार
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, फैंस ने दी जल्द ठीक होने की दुआएं
इन्हें पता है सत्ता नहीं मिलेगी, तो देश का माहौल बिगाड़ रहे राहुल : बीजेपी का कड़ा प्रहार
संसद में इडियट और अंधभक्त पर मचा घमासान: राहुल गांधी के शब्दों से फिर गरमाया सदन
सेना की दौड़ से कॉमनवेल्थ के पोडियम तक: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर रेस में रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा: ओम बिरला ने रजत पदक विजेता हरजिंदर और गुलवीर को दी बधाई
बाबर आजम की कप्तानी में फिसड्डी साबित हुई पाक टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक हार
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: चक्रवाती तूफान और आंधी-तूफान मचाएंगे तबाही
अनुष्का शर्मा से पहले कौन थीं विराट कोहली की गर्लफ्रेंड्स ? जानिए विरुष्का तक का सफर