स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। वे इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
सेना की भर्ती से एथलेटिक्स ट्रैक तक 27 वर्षीय गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले हैं। उनका एथलीट बनने का सफर बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने दौड़ना केवल सेना में भर्ती होने के लिए शुरू किया था। 2018 में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद भी उन्होंने अपने दौड़ने के जुनून को बरकरार रखा, जो आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले आया।
लगातार सफलता की कहानी गुलवीर की सफलता का सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से जारी है। 2022 के एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद, उन्होंने 2023 की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2025 की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5,000 और 10,000 मीटर दोनों इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया था।
टूटे कई रिकॉर्ड, बने सुपरमैन वर्तमान में नायब सूबेदार के पद पर तैनात गुलवीर सिंह के नाम कई नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे 10,000 मीटर, 5,000 मीटर, हाफ मैराथन और एक मील की दौड़ में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
गुलवीर के नाम एक अद्भुत उपलब्धि यह है कि वे 2026 में हाफ मैराथन को 59 मिनट 42 सेकेंड में पूरा करने वाले पहले भारतीय बने, जिन्होंने एक घंटे से कम समय में यह दूरी तय की। इससे पहले मई 2026 में, अमेरिका में उन्होंने एक मील की दौड़ चार मिनट से कम समय में पूरी कर सबको हैरान कर दिया था।
ग्लासगो में भारत का जलवा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। गुलवीर के सिल्वर मेडल के अलावा, बॉक्सिंग रिंग में प्रीति और प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और मेडल पक्के कर लिए हैं। वहीं, गोल्ड मेडल जीतने वाली शर्मिला धनखड़ की संघर्ष भरी कहानी भी इन दिनों सुर्खियों में है, जिन्होंने अपनी ट्रेनिंग के लिए घर तक बेच दिया था।
*Gulveer Singh creates history, becoming the first Indian to win a Commonwealth Games medal in the Men s 10,000m with a brilliant silver medal finish. 👏
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 28, 2026
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/6VIXZysfBJ
28 की उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे: कंगना रनौत और सौरव दास के बीच छिड़ी जुबानी जंग
फतेहपुर: जंतर-मंतर जैसी गूंज! बदहाल स्कूल के खिलाफ सड़क पर उतरे बच्चे
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा: ओम बिरला ने रजत पदक विजेता हरजिंदर और गुलवीर को दी बधाई
असम में बाढ़ का तांडव: 75 लोगों की मौत, गले तक पानी में फंसे बछड़े को बचाते शख्स का वीडियो वायरल
सदन में क्यों झुक गए राहुल गांधी? हाथ जोड़कर स्पीकर से बोले- मैं चुप होकर बैठ जाता हूं
बाबर आजम के साथ हुआ लगान वाला कांड! फील्डर की चालाकी पर मचा बवाल
क्या उंगली चटकाकर कराई गई धोखे से विकेट? क्रिकेट जगत में क्लिकगेट विवाद मचा रहा बवाल
संसद में अमित शाह पर राहुल का वार, भाजपा का हंगामा और अखिलेश की एंट्री
लखनऊ: कंगना रनौत का पुतला जलाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस इंस्पेक्टर लेकर ही भाग गए!
अल्लू अर्जुन का विवादित बयान: फैन वॉर छोड़ो, लड़कियों का पीछा करो , सोशल मीडिया पर भड़के लोग