जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अब्दुल्ला ने दो टूक शब्दों में कहा है कि महबूबा मुफ्ती ने माफी नहीं मांगी है, बल्कि सिर्फ अफसोस जताया है, जो कि काफी नहीं है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में बात करते हुए कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कश्मीर की स्थिति अलग थी क्योंकि वहां सुरक्षा बल आतंकवाद से लड़ रहे थे। इस बयान को कश्मीरियों के खिलाफ बल प्रयोग को सही ठहराने के रूप में देखा गया, जिसके बाद भारी बवाल मच गया।
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, क्या उन्होंने माफी मांगी? क्या उन्होंने माफी शब्द का इस्तेमाल किया? अफसोस जताने और माफी मांगने में जमीन-आसमान का फर्क होता है।
अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जब कोई कहता है कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा हो, तो मुझे अफसोस है, तो यह माफी नहीं होती। अगर शब्द का इस्तेमाल यह साबित करता है कि वे अपनी गलती को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रही हैं।
बढ़ते विरोध के बीच, पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर महबूबा मुफ्ती ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कश्मीरियों के खिलाफ बल प्रयोग का समर्थन नहीं कर रही थीं, बल्कि यह कह रही थीं कि घाटी में आतंकवाद के कारण सुरक्षा बलों के पास कार्रवाई का एक बहाना (Reason) होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बातों से किसी को दुख पहुंचा है, तो उन्हें इसका खेद है। हालांकि, उमर अब्दुल्ला का मानना है कि यह सफाई पर्याप्त नहीं है और उन्हें स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए।
यह वाकया जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आया था। महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने (अब्दुल्ला) जंतर-मंतर पर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तो की, लेकिन यदि वे वहां कश्मीर के युवाओं के लिए दो मिनट भी खड़े हो जाते तो क्या फर्क पड़ जाता?
फिलहाल, इस बयानबाजी ने जम्मू-कश्मीर की दो प्रमुख हस्तियों के बीच की तल्खी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है।
*VIDEO | Srinagar: Reacting to PDP chief Mehbooba Mufti apologising for her remarks, J&K CM Omar Abdullah (@OmarAbdullah) says, “Did she apologise? Did she use the word apology ? There is a difference between expressing regret and apologising. Was the word apology used? No…And… pic.twitter.com/2CXiSFhhMZ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित्त, जीत के करीब पहुंचकर बिखरी टीम
लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा: कंगना का पुतला छीनकर भागा पुलिस इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल
एशियन गेम्स 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की हुंकार, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे गोल्ड बचाने की कमान
2027 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट का खेलना: क्या उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है? पाकिस्तानी दिग्गज की दो टूक
इतिहास ने खुद को फिर दोहराया! 31 साल बाद वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के साथ किया वह करिश्मा
जिम्बाब्वे को धोकर नागपुर लौटे वैभव सूर्यवंशी, एयरपोर्ट पर दिखा जीत से बड़ा जज्बा
ऋषभ पंत में ऊर्जा की कमी है... एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए गंभीर सवाल
श्रीलंका फतह के लिए अश्विन ने बदली रणनीति: 4 स्पिनर्स और गुरनूर बरार को दिया डेब्यू का मौका
दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
अब WhatsApp ऐप की जरूरत खत्म: सीधे वेब ब्राउजर से कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल