सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी और उसके मैनेजर के बीच चल रही लुका-छुपी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह वीडियो ऑफिस लाइफ की सच्चाई और चतुराई के बीच का एक दिलचस्प नमूना पेश करता है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में एक कर्मचारी अपने ऑफिस के क्यूबिकल में बैठा है। कायदे से उसे लैपटॉप पर काम करना चाहिए, लेकिन वह चोरी-छिपे गेम खेलने में व्यस्त है। तभी उसका मैनेजर वहां पहुंच जाता है। जैसे ही मैनेजर उसके पास आता है, कर्मचारी तुरंत गेम मिनिमाइज (hide) कर देता है और ऐसे दिखाता है जैसे वह पूरी मेहनत से अपना काम कर रहा हो।
बार-बार मैनेजर को चकमा देने की कोशिश यह सिलसिला एक बार नहीं, बल्कि कई बार चलता है। मैनेजर बार-बार शक के दायरे में कर्मचारी के पास आता है, लेकिन हर बार कर्मचारी फुर्ती दिखाते हुए स्क्रीन बदल देता है। हालांकि वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है, लेकिन इसके बावजूद इसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
प्रोफेशनल हाइड एंड सीक पर सोशल मीडिया का रिएक्शन इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @KOD_Jnr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में इसे प्रोफेशनल हाइड एंड सीक बताया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स बेहद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, क्या यह कोई स्कैम कॉल सेंटर है? वहीं, दूसरे ने लिखा, भाई, यह आदमी गेम खेलने में तो माहिर है ही, लेकिन पकड़ने के मामले में मैनेजर भी कम नहीं है। कुछ यूजर्स ने इसे केवल एक एंटरटेनमेंट वीडियो बताया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
Professional hide & seek😁 pic.twitter.com/xTiJZJ3yys
— KWEKU♍️🇬🇭 (@KOD_Jnr) July 28, 2026
भावुक कर देगा यह वीडियो: पालतू कुत्ते को खोने के बाद नदी किनारे बिलख उठा मालिक
शिवांगी जोशी का गरीबी वाला सीक्रेट पड़ा भारी, पुराने इंटरव्यू ने खोली दावों की पोल
मामा ने किया जबरन किस, कार में की गंदी हरकत : शिवांगी जोशी ने बयां किया बचपन का दर्दनाक सच
अब WhatsApp ऐप की जरूरत खत्म: सीधे वेब ब्राउजर से कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल
CWG 2026: गुलवीर का ऐतिहासिक कारनामा और हरजिंदर का कमाल, भारत के पदकों की संख्या 12 हुई
सिस्टम लाचार, महिला ने खुद भरी सड़क की खाई: वायरल वीडियो देख लोग बोले- बधाई के पात्र, प्रशासन के लिए शर्मिंदगी
अब गड्ढों से नहीं होगा डर: एथर लाया खास Pothole Alert फीचर
जंतर-मंतर पर फिर सुलग उठा विरोध: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब छात्रों की नई जंग क्या है?
मध्य प्रदेश में किसान क्रांति : राजधानी में पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े, भारी बवाल
रूस में सिलाई कर रहा था युवक, बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR; नीट विरोध प्रदर्शन में फंसा पेंच