दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है। मंगलवार को हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने न केवल भीषण गर्मी से राहत दी है, बल्कि जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई और 2-3 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार की बारिश के बाद पारा 9 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है, जिससे लोग जुलाई की सर्दी का अनुभव कर रहे हैं।
यूपी में 3 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। नोएडा, मथुरा, कानपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या और प्रयागराज समेत कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों को पेड़ गिरने की घटनाओं से सावधान रहने को कहा है।
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में 29-30 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जहां हवाओं की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा और दक्षिण झारखंड के आसपास डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव) का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।
*Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of south Jharkhand & Chhattisgarh
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 28, 2026
The Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of Jharkhand moved westwards with a speed of 18 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of… pic.twitter.com/F4hYRRc1UW
क्रिकेट में शर्मनाक चीटिंग : चुटकी बजाकर अंपायर को चकमा दिया, मच गया भारी बवाल
संसद में गूंजा Gen-Z का शोर: Delulu से लेकर वास्तेगुने हुईंया तक, नेताओं ने बदली बहस की भाषा
IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे चेन्नई के नए थाला ? CSK के मेगा ट्रेड ऑफर की चर्चा से मची खलबली
भावुक कर देगा यह वीडियो: पालतू कुत्ते को खोने के बाद नदी किनारे बिलख उठा मालिक
एशियन गेम्स 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, नजरें स्वर्ण पदक और लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर
सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे , सौरभ भारद्वाज की पुलिस को दो-टूक चेतावनी
राहुल गांधी का इडियट वाला बयान: बीजेपी का पलटवार, बोले- खुद के लिए कहा है तो स्वागत है
सेना की दौड़ से कॉमनवेल्थ के सिल्वर तक: गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक सफर
क्या इथेनॉल वाली गाड़ियों में चींटियाँ लग रही हैं? नेहा सिंह राठौर के तंज ने छेड़ी नई बहस
हार पर डबल मार : वेस्टइंडीज से शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम की टूटी-फूटी इंग्लिश का उड़ा मजाक