नागपुर: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नागपुर में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए नागपुर के जिलाधिकारी ने बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग की चेतावनी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 से 31 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण विदर्भ, उत्तरी मराठवाड़ा, खानदेश, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। सबसे अधिक प्रभाव पूर्वी विदर्भ में दिखाई दे सकता है।
मुंबई और आसपास के जिलों पर संकट मौसम विभाग ने मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए भी चेतावनी जारी की है। 30 और 31 जुलाई को रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और केवल आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
ठाणे में अब तक 18 लोगों की मौत भारी बारिश ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी तबाही मचाई है। मानसून के दौरान अब तक बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, 790 से अधिक लोग भूस्खलन, दीवार गिरने और बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावित हुए हैं।
क्षति का आकलन रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 187 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ और डूबने की घटनाओं के कारण चार लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल, 229 परिवारों को सुरक्षित राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
नागपुर में दर्दनाक हादसा बारिश और खराब दृश्यता के बीच नागपुर से एक दुखद खबर भी सामने आई है। शहर में एक कार की चपेट में आने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
*#WATCH | Maharashtra: Heavy rainfall in Nagpur leads to waterlogging in the city. Visuals from outside a school where safety ropes have been put up for students to hold on to as they step out of the school premises. pic.twitter.com/VAafZoWyBA
— ANI (@ANI) July 28, 2026
परीक्षा सुधार समिति में गोमूत्र विशेषज्ञ का क्या काम? प्रियंका गांधी के तंज से गूंजी लोकसभा
संसद में हंगामा: प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर लगाए आरोपों से गरमाई सियासत, राहुल ने किया बचाव
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल: क्या एक होंगे एनसीपी के दोनों गुट? अमित शाह से मुलाकात के बाद क्या हैं सियासी मायने
एंटी पेपर लीक बिल: नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के आरोपों से दहला संसद, भारी हंगामा
पाकिस्तान की साजिश नाकाम: भारत के तेजस को नहीं हिला पाई झूठ की नींव
सोया चाप फैक्ट्री का घिनौना वीडियो वायरल: क्या ये नोएडा का है? जानिए फूड डिपार्टमेंट का सच
बांकीपुर उपचुनाव में घमासान: प्रशांत किशोर ने BJP के नीतीश वीडियो को बताया AI का खेल, दी इस्तीफे की चुनौती
लहरों के बीच मौत से जंग: 16 साल के लाइफगार्ड ने ऐसे बचाई मासूम की जान
मैं अनाथ हूं , शिल्पा शिंदे का दर्दनाक खुलासा: सर्जरी के बाद मां और भाई ने घर से निकाला
जापान में धरती कांपी, 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का खतरा