रांची: झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। राज्य सरकार ने परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना की जाएगी।
क्या होगा इस संस्थान का लाभ? मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह संस्थान राज्य में ड्राइविंग ट्रेनिंग के मानकों को बदलेगा। यहाँ आधुनिक तकनीक और सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप होगा। इससे न केवल युवाओं के कौशल में निखार आएगा, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिलने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
अधिकारियों को कड़े निर्देश समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। लाइसेंस जारी करने में आ रही देरी और जटिलताओं की जानकारी लेने के बाद, उन्होंने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से हेवी व्हीकल लाइसेंस की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया गया है।
महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर फोकस सरकार का लक्ष्य परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाया जाएगा ताकि वे ड्राइविंग के क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
एक दिन में 10 हजार से अधिक लाइसेंस राज्य सरकार ने अपनी गति का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एक ही दिन में 10 हजार से अधिक नागरिकों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस वितरित किए। सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र आवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से लाइसेंस मिले।
सड़क सुरक्षा और रोजगार का संगम टाटा मोटर्स के सहयोग से बनने वाला यह संस्थान केवल एक ट्रेनिंग सेंटर नहीं, बल्कि अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनेगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अत्याधुनिक तकनीक के मेल से राज्य के परिवहन ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। इस दौरान मंत्री दीपक बिरुआ समेत परिवहन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
*मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य में चाहे छोटी गाड़ी चलाने वाले चालक हों या बड़ी गाड़ी चलाने वाले, उन सभी के लिए एक बेहतर समाधान निकल कर सामने आएगा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 28, 2026
आज यहाँ जिस आधुनिक तकनीक से ट्रेनिंग दी जा रही है, सिम्युलेटर जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं, जिस तरह विमान उड़ाने के लिए पायलटों को… pic.twitter.com/zZJRj8ekUt
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, फैंस ने दी जल्द ठीक होने की दुआएं
असम में बाढ़ का तांडव: 75 लोगों की मौत, गले तक पानी में फंसे बछड़े को बचाते शख्स का वीडियो वायरल
23 साल बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे तारा सिंह , लेकिन इस बार बदल गया है अंदाज; क्या बंटवारा 1947 दोहरा पाएगी गदर का इतिहास?
PoK में भड़की हिंसा, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले– ये भारत जैसे दुश्मन, कोई बातचीत नहीं होगी
एक्टिविज्म करोगे तो जेल जाना ही होगा : राज्यसभा में जेपी नड्डा और खरगे के बीच तीखी झड़प
नीट के बाद पंजाब में पेपर लीक का दंगल: कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में घेरी आप सरकार
आयुष्मान भारत में MP का जलवा: स्वास्थ्य सेवा में देशभर में अव्वल, सीएम मोहन यादव ने कही यह बात
आसमान से बरसती आफत: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा थमी
समय रैना का मुनव्वर फारूकी पर करारा तंज: ‘आमिर खान जैसा गेम’ खेल गए कॉमेडियन!
जापान में तबाही का मंजर: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा कुमामोटो, 13 की मौत