परीक्षा में धांधली आतंकवाद और नक्सलवाद से भी बड़ी चुनौती, इसे मोदी सरकार ही खत्म करेगी : अनुराग ठाकुर
News Image

दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इसे आतंकवाद और नक्सलवाद से भी बड़ी समस्या करार दिया।

युवाओं की लड़ाई लड़ेगी मोदी सरकार अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, जिस तरह मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया है, उसी तरह पेपर लीक के मर्ज का इलाज भी हम ही करेंगे। युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि जब उन्हें लगा कि युवा उन्हें नहीं पूछ रहे हैं, तो वे प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर लेट गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राहुल जी की पीएम आवास जाने की तड़प मैं समझ सकता हूं, लेकिन उन्हें अंदर जाने का मौका कभी नहीं मिलेगा।

सपा पर गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राज्य को नकल और पेपर लीक प्रदेश बना दिया था। उन्होंने दावा किया कि हर लीक के पीछे सपाई माइंड काम करता था। ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में लोक सेवा आयोग केवल एक जाति का आयोग बनकर रह गया था।

प्रियंका गांधी और संस्कृति का मुद्दा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे मंद-मंद मुस्कुराकर जनता को गुमराह करने और अपनी पुरानी सरकारों के कारनामों पर पर्दा डालने का काम करती हैं। साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति और गौमूत्र का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे लोगों को आरएसएस जॉइन करना चाहिए ताकि उन्हें थोड़े संस्कार मिल सकें।

कठोर कानून की वकालत अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह प्रस्तावित संशोधन कानून आने वाले समय में एक नजीर बनेगा। उन्होंने छात्रों के आंदोलन की आड़ में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, जिसका प्रमाण जनता ने उन्हें तीसरी बार सत्ता सौंपकर दिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लहरों के बीच मौत से जंग: 16 साल के लाइफगार्ड ने ऐसे बचाई मासूम की जान

Story 1

भारतीय सेना प्रमुख की सादगी देख बौखलाया पाकिस्तान, अपनी ही फौज के वीआईपी कल्चर पर फूटा आवाम का गुस्सा

Story 1

हिंद महासागर का नया सुपरपावर : 200 युद्धपोतों के बेड़े के साथ चीन को टक्कर देने की तैयारी

Story 1

अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना: महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले, जानें क्या बदला

Story 1

टेस्ट क्रिकेट के किंगमेकर : भारत के वे 10 दिग्गज जिन्होंने एक मैच में लिए हैं सबसे ज्यादा 10 विकेट

Story 1

रामायण का रोमांच: 30 जुलाई को स्पाइडर-मैन के साथ दिखेगा रणबीर कपूर का दमदार लुक!

Story 1

दिल्ली के बाद यूपी में Gen-Alpha का जलवा: सड़क पर उतरे छात्र, तो झुक गया प्रशासन

Story 1

# पीओके में खून की होली: चुनाव से पहले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत, सेना पर हत्या का आरोप

Story 1

22 शतक, 28 अर्धशतक, फिर भी टीम इंडिया से बाहर: सरफराज खान की अनदेखी पर छिड़ा विवाद

Story 1

IND vs SL: श्रीलंका फतह के लिए गंभीर-गिल की रणनीति तैयार, प्लेइंग-11 में इन 4 दिग्गजों को लगेगा झटका