नई दिल्ली: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने युवाओं के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए संसद में अपनी बात रखते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को अपना कैमरा एंगल नहीं, बल्कि दिल का एंगल बदलने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ये आदेश किसने दिए थे? क्या ये फैसला प्रधानमंत्री ने लिया या गृह मंत्री ने? इसका जवाब देश को मिलना चाहिए।
10 साल में 152 पेपर लीक, कोई बड़ी कार्रवाई नहीं प्रियंका ने आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिससे करोड़ों छात्रों का सपना चकनाचूर हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही किसी बड़े आरोपी को सजा मिल पाई है। सरकार की इस सुस्ती से युवाओं का भरोसा सिस्टम से उठ रहा है।
शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप कांग्रेस सांसद ने शिक्षा प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा संस्थानों में RSS प्रचारकों को भरकर पूरी व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है। उन्होंने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को जबरदस्ती लाकर सिस्टम को सेंट्रलाइज किया, जिससे मामले और उलझ गए। साथ ही, उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा का हिस्सा बढ़ने के बजाय लगातार घट रहा है, जो चिंताजनक है।
दुख के समय जश्न क्यों? पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जिक्र करते हुए प्रियंका ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में एक छात्रा का परिवार पेपर लीक के सदमे में था, तब संसद में मंत्री का स्वागत और जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, जिस समय सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए था, उस समय जश्न मनाना संवेदनहीनता है। ऐसे में छात्र सरकार पर भरोसा कैसे करें?
#WATCH | Delhi | In Lok Sabha, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, This Bill contains no concrete measures to prevent paper leaks. How will this build confidence among the country’s youth? I wish to tell the Honourable Prime Minister that perhaps he needs to change his… pic.twitter.com/LuzWYLgKwA
— ANI (@ANI) July 28, 2026
टीम इंडिया को बड़ा झटका: असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने छोड़ा पद, KKR में होगी वापसी!
रामायण का रोमांच: 30 जुलाई को स्पाइडर-मैन के साथ दिखेगा रणबीर कपूर का दमदार लुक!
प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, सरकार से मांगी लिखित गारंटी
सच्चाई ये नहीं है : प्रियंका गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का तीखा पलटवार
कैब में सवार हुए यमराज : ड्राइवर की गर्दन काटकर लाश के साथ घूमते रहे हत्यारे, 24 घंटे में ऐसे हुआ पर्दाफाश
PoJK में दहला पाकिस्तान: सेना की गोलीबारी में 91 लोगों की बलि, भारत ने घेरा तो मची हलचल
Gen Z हमारे दिल की धड़कन हैं : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सायोनी घोष का बड़ा बयान
खेत के कचरे से ओलंपिक के सपने तक: कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास
एंटी पेपर लीक बिल: नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के आरोपों से दहला संसद, भारी हंगामा
जंतर-मंतर पर गोली मारने की वकालत: आरएसएस ने हिंदुत्व विचारक टीजी मोहनदास से बनाई दूरी