रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब यह ट्रेलर केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे बड़े पर्दे पर भी महसूस किया जा सकेगा।
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ दिखेगा ट्रेलर मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेलर आने वाली फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ अटैच किया जाएगा। यानी 31 जुलाई से जो भी दर्शक यह फिल्म देखने जाएंगे, उन्हें रामायण की पहली झलक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
दो धमाकों का एक साथ अनुभव सिनेमा प्रेमियों के लिए यह अनुभव और भी खास होने वाला है। स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ न केवल रामायण का ट्रेलर दिखाया जाएगा, बल्कि एवेंजर्स: डूम्सडे का ट्रेलर भी इसके साथ अटैच होने की खबर है। एक ही टिकट पर दो बड़ी फिल्मों के ट्रेलर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
डिजिटल रिलीज की नई तारीख बता दें कि पहले रामायण का डिजिटल ट्रेलर 24 जुलाई को आने वाला था, जिसे किन्हीं कारणों से पोस्टपोन कर दिया गया था। अब यह ट्रेलर 30 जुलाई को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई से दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
फिल्म की स्टार कास्ट और बजट नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म? रामायण दो भागों में बनाई जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं, इसके दूसरे भाग के लिए दर्शकों को 2027 तक का इंतजार करना होगा। हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाए गए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
SPIDER-MAN: BRAND NEW DAY ALL SET FOR A RECORD-SMASHING START – RAMAYANA , AVENGERS: DOOMSDAY TRAILERS ATTACHED... #SpiderManBrandNewDay is all set for a massive opening in #India… And here s an #Xclusiv update.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 28, 2026
Moviegoers watching #SpiderManBrandNewDay in cinemas [from 30… pic.twitter.com/NsvYvHLMDZ
दिल्ली में बादलों का तांडव : मूसलाधार बारिश से सड़कों पर समंदर, रेड अलर्ट जारी
लोकसभा में गूंजी युवाओं की चीख: प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा- छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर घमासान: राहुल-प्रियंका का तीखा हमला, भाजपा ने मांगा माफी
फेसबुक से PM मोदी का वीडियो हटाने पर मचा बवाल, सरकार ने Meta को भेजा समन
अब सोशल मीडिया नहीं, बैंक भी बनेगा X : एलन मस्क ने लॉन्च की X Money सर्विस
जो राम मंदिर का दान नहीं बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? संसद में अखिलेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला
जंतर-मंतर पर गोली मारने की वकालत: आरएसएस ने हिंदुत्व विचारक टीजी मोहनदास से बनाई दूरी
# दिल्ली-NCR में बादलों की आफत : सड़कें बनीं तालाब, मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर
दिल्ली में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई राजधानी, सड़कें बनीं दरिया
पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक ने किया ब्लॉक, मचे बवाल के बाद मेटा ने मांगी माफी