जापान में कुदरत का तांडव: 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद मॉल ढहा, कई मौतों की आशंका
News Image

जापान एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस आपदा के बाद काशिमा टाउन स्थित एओन मॉल में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

मॉल में मची तबाही भूकंप के झटकों के बाद जब लोग संभलने की कोशिश कर रहे थे, तभी मॉल के भीतर एक धमाका हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि मॉल की दूसरी मंजिल भरभरा कर नीचे आ गिरी। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

भयानक था भूकंप का केंद्र मौसम एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के कुमामोटो प्रांत के पास था। इसकी गहराई जमीन से मात्र 10 किलोमीटर नीचे थी, जिसके कारण झटके अत्यधिक विनाशकारी महसूस किए गए। कुमामोटो, टोक्यो से करीब 900 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सुनामी का अलर्ट जारी भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, समुद्र में एक मीटर (करीब 3.28 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कुछ प्रभावित क्षेत्रों में इन लहरों को दर्ज भी किया गया है, जिसके बाद सरकार ने सात प्रांतों में आपातकालीन चेतावनी जारी कर दी है।

राहत-बचाव अभियान जारी कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में हाई अलर्ट घोषित है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है। मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की खबर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहार बचाव कार्य जारी है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौत को मात देकर बच्चे को बचाया: 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी का वीडियो वायरल

Story 1

बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक: क्या सुरक्षित हैं आपके पैसे? बैंक ने दी बड़ी सफाई

Story 1

शादी से इनकार पर दरिंदगी: प्रेमी ने बाइक से 100 मीटर तक घसीटी गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

Story 1

मैं चूहों की रेस का हिस्सा नहीं : टीम से बाहर होने पर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

Story 1

ओलंपिक गोल्ड का सपना: अनाहत सिंह ने हार्वर्ड की पढ़ाई छोड़ खेल पर लगाया दांव

Story 1

जापान में तबाही: 7.1 तीव्रता के जोरदार भूकंप से दहला क्यूशू, सुनामी का अलर्ट जारी

Story 1

Vivo T5x 5G अब नए फ्यूजन रेड अवतार में, 7,200mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगा धूम

Story 1

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर महामंथन: 10 घंटे होगी चर्चा, छात्रों के भविष्य पर सरकार का बड़ा दांव

Story 1

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी पर फंसा पेंच

Story 1

संघर्ष से स्वर्णिम सफर: आया का काम करने वाली शर्मिला ने कॉमनवेल्थ में गाड़े झंडे