श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होते ही विवाद खड़ा हो गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में एक नाम नदारद है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ गुस्से में हैं। वह नाम है इंडियन ब्रैडमैन कहे जाने वाले सरफराज खान का।
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार सरफराज खान ने बीते सालों में घरेलू क्रिकेट में जो प्रदर्शन किया है, वह मिसाल है। लगातार दो रणजी सीजन में 100 से अधिक की औसत से रन बनाकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। 62 फर्स्ट-क्लास मैचों में 5114 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को टीम से बाहर रखना प्रशंसकों के गले नहीं उतर रहा है। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे।
फिटनेस पर कड़ी मेहनत, फिर भी नज़अंदाज जब सरफराज को पहले टीम से बाहर किया गया था, तो उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए गए थे। इस युवा खिलाड़ी ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और दो महीने के अंतराल में अपना 17 किलो वजन कम किया। अपनी फिटनेस और स्लिम लुक के बावजूद सरफराज को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है, जबकि उनसे कम औसत वाले खिलाड़ियों को टीम में तरजीह दी जा रही है।
सोशल मीडिया पर पक्षपात के आरोप सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। फैंस का कहना है कि जहां सरफराज जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठाया गया है, वहीं साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जा रहे हैं, जबकि उनका प्रदर्शन उतने प्रभावशाली स्तर का नहीं रहा है। फैंस इसे साफ तौर पर पसंदीदावाद (Favouritism) और चयनकर्ताओं का दोहरा मापदंड बता रहे हैं।
एक्स-फैक्टर हो सकते थे सरफराज सब-कॉन्टिनेंट की पिचों पर स्पिन गेंदबाजी को खेलने में सरफराज माहिर हैं। उनके स्वीप शॉट्स और क्रीज पर पैर जमाकर खेलने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन एक्स-फैक्टर बनाती है। ऐसे समय में जब भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं, सरफराज का बाहर होना टीम की रणनीति पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि चयन समिति इस भारी नाराजगी के बाद अपनी सफाई में क्या कहती है।
- Sarfaraz Khan with First Class average of 64.73 with 150+ knock in his last test series is dropped from Indian test side.
— Rajiv (@Rajiv1841) July 28, 2026
- Sai Sudarshan with 42 First Class average is getting selected in team as no.3 despite failing in all big test series!
Peak Favouritism! Peak Bias!!…
Gen Z हमारे दिल की धड़कन हैं : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सायोनी घोष का बड़ा बयान
फेसबुक से PM मोदी का वीडियो हटाने पर मचा बवाल, सरकार ने Meta को भेजा समन
श्रीलंका टेस्ट टीम का ऐलान: दो युवा सूरमाओं की एंट्री, बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस
पेरिस में चाकू से खौफनाक हमला: तीन महिलाओं पर बरपा कहर, हमलावर का दावा- अल्लाह ने दिया था आदेश
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मान: कौन हैं शर्मिला धनखड़, जिन्होंने गरीबी और हिंसा को हराकर जीता गोल्ड?
असम बाढ़: मुसाफिर कैफे फेम आदिल हुसैन का पुश्तैनी घर जलमग्न, प्रशासन की विफलता पर छलका दर्द
# दिल्ली-NCR में बादलों की आफत : सड़कें बनीं तालाब, मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर
पेपर लीक पर गर्म हुई सियासत: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये खुद हैं पेपर लीक के असली किंग
चीन का आर्टिफिशियल सन : 10 करोड़ डिग्री की ऊर्जा से बदल जाएगी दुनिया
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, शिविरों को मिलेंगे ₹15 लाख तक और फ्री बिजली